नोएडा

CBSE Board Topper Yuvakshi Vig : सीबीएसई टॉपर युवाक्षी ने खोला अपनी सफलता का राज, रोजाना सिर्फ 6 घंटे की पढ़ाई

CBSE Board Topper Yuvakshi Vig : सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। नोएडा की युवाक्षी विग और बुलंदशहर की तान्या सिंह ने 100 प्रतिशत अंक हासिल कर यूपी का नाम पूरे देश में चमका दिया है।

2 min read
Jul 22, 2022

CBSE Board Topper Yuvakshi Vig : सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। इस बार भी लड़कियों ने परचम लहराया है। इसके साथ ही यूपी की दो बेटियों नोएडा की युवाक्षी विग और बुलंदशहर की तान्या सिंह ने 500 में 500 मार्क्स हासिल पूरे 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। यानी दोनों को पांचों विषय में 100-100 अंक मिले हैं। युवाक्षी के स्कूल से लेकर घर तक जश्न का माहौल है। युवाक्षी का सपना भविष्य में साईक्लॉजी की प्रोफेसर बनना है। युवाक्षी विग ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुओं के साथ माता-पिता को दिया है।

नोएडा सेक्टर-44 स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा युवाक्षी विग ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में टॉप करते हुए परफेक्ट 500 अंक प्राप्त किए हैं। युवाक्षी विग की उपलब्धि पर स्कूल की प्रधानाचार्य रेनू सिंह ने युवाक्षी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। स्कूल पहुंची युवाक्षी ने बताया कि वह रोजाना 6 घंटे पढ़ती थी। युवाक्षी ने बताया कि उसके पापा और मम्मी उसे बहुत सपोर्ट करते हैं। इसलिए वह अपनी इस उपलब्धि का श्रेय मम्मी और पापा को देना चाहती है। इसके साथ ही उसने अपने टीचर्स का भी आभार जताया।

'अब सपने को साकार करने के लिए करूंगी मेहनत'

युवाक्षी ने बताया कि वह भविष्य में साईक्लॉजी की प्रोफेसर बनना चाहती है। अब वह अपने सपने को साकार करने के लिए जी तोड़ मेहनत करेगी। 12वीं में उसके विषय हिस्ट्री, अंग्रेजी, पॉलिटिकल साइंस, साईक्लॉजी और पेंटिंग थे।

बुलंदशहर में भी खुशी का माहौल

वहीं, बुलंदशहर डीपीएस की छात्रा तान्या सिंह ने भी टॉप किया है। तान्या ने भी युवाक्षी की तरह 500 में से 500 अंक प्राप्त किए हैं। तान्या के टॉप करने से उसके स्कूल से लेकर घर तक खुशी का माहौल है।

Published on:
22 Jul 2022 03:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर