20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Seema Haider Pakistan: सीमा हैदर से पहले बिना वीजा भारत आई थी चंदा खान, इन मशहूर अभिनेता को बताया था वजह

Seema Haider Pakistan: सीमा हैदर मामले को चर्चा में आते ही एक और मामला तेजी से चर्चा का विषय बन रहा है। सीमा से पहले भी चंदा नाम की एक महिला पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत में घुसने में कामयाब हुई थी।  

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Aniket Gupta

Jul 18, 2023

Seema Haider Pakistan

Seema Haider Pakistan

Seema Haider Pakistan: पाकिस्तान से अपने प्यार के लिए भारत आई सीमा हैदर इन दिनों सुर्खियों में है। सीमा हैदर का कहना है कि वह अपने प्रेमी सचिन जो नोएडा का रहने वाला है, उसके साथबाकी का जीवन बिताने भारत आई है। बता दें, सीमा हैदर नेपाल के रास्ते बिना वीजा भारत आई है। 27 वर्षीय सीमा हैदर को गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने 4 जुलाई को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। इसके बाद सीमा अपने प्रेमी सचिन मीणा के घर जाकर उसके साथ रहने लगी। अब सीमा का कहना है कि वह पाकिस्तान वापस नहीं जाएगी। बीते दिन यूपी एटीएस ने सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया और फिर लंबी पूछताछ के बाद रात को दोनों को छोड़ दिया। सीमा हैदर के मामले को चर्चा में आते ही एक और मामला तेजी से चर्चा का विषय बन रहा है। सीमा से पहले भी चंदा नाम की एक महिला पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत में घुसने में कामयाब हुई थी।

सलमान और शाहरुख खान से मिलने भारत आई थी
दरअसल, साल 2015 में पाकिस्तानी महिला चंदा खान ने भारत में अवैध रूप से प्रवेश कर बिना वीजा करीब 100 किलोमीटर से अधिक की यात्रा की थी। चंदा ने उस समय के सबसे अधिक जांच की जाने वाली समझौता एक्सप्रेस से सफर किया था। समझौता एक्सप्रेस से चंदा खान ने अटारी बॉर्डर पार किया था। लेकिन, उसे पंजाब के जालंधर में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तार होने के बाद चंदा खान ने दावा किया कि वह दरगाहों का दौरा करने और ऐक्टर सलमान और शाहरुख खान से मिलने भारत आई थी। चंदा खान हिन्दी, उर्दू और पंजाबी बोलने में माहिर थी। चंदा ने दावा किया था कि वह कराची की रहने वाली है और वह 30 जुलाई 2015 को पाकिस्तान के वाघा स्टेशन से ट्रेन पकड़ी थी। उसके पास से एक बाग बरामद किया गया था जिसमें कुछ दवाएं और कुछ पाकिस्तानी मुद्रा थी, लेकिन कोई पासपोर्ट या वीजा नहीं था।