3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तराखंड में हादसे पर योगी ने जताया शोक, मरने वालों में यूपी के 6 लोग, अधिकारियों की टीम रुद्रप्रयाग रवाना

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गया। हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। 12 घायल हैं। मरने वालों में 6 यूपी के हैं। हादसे में नोएडा में जॉब कर रही 4 युवतियों की मौत हो गई है।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Aman Pandey

Jun 16, 2024

cm yogi

cm yogi

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शनिवार को तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में शनिवार देर शाम तक 14 लोगों के मारे जाने की सूचना है। इसमें उत्तर प्रदेश के भी यात्री शामिल हैं। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं, तो सात को हल्की चोटें आईं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कार्यालय और राहत आयुक्त कार्यालय को रुद्रप्रयाग प्रशासन से संपर्क कर घायलों के समुचित उपचार और आवश्यक सुरक्षा सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनपद सहारनपुर से वरिष्ठ अधिकारियों की टीम रुद्रप्रयाग रवाना हो गई है।

सीएम पुष्कर धामी ने दिए जांच के आदेश

दुर्घटनाग्रस्त बस में दिल्ली-एनसीआर (नोएडा) के तीर्थयात्री सवार थे। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। सीएम योगी ने दुर्घटना पर शोक जताते हुए एक्स पर लिखा, "उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद व दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को सद्गति दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।"

हादसे की पल-पल की रिपोर्ट ले रहे सीएम योगी

सीएम योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों को घायल यात्रियों के समुचित उपचार और आवश्यक सुरक्षा सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए अधिकारियों को उत्तराखंड प्रशासन के संपर्क में रहने को कहा गया है और पल-पल की रिपोर्ट मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:UP weather update:: 18 जून से मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत, झमाझम मानसून की बारिश की उम्मीद

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुग्राम से एक बस तुंगनाथ जा रही थी। इसमें 26 लोग सवार थे। शनिवार को रुद्रप्रयाग मुख्यालय के समीप रैंतोली के पास बस हाइवे से करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसके चलते 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 लोगों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाया गया। बाद में इनमें से चार लोगों की मौत हो गई।

Story Loader