
CM Yogi
सीएम योगी शादी करने वाले नए जोड़ों के लिए नई सौगात लेकर आए हैं। उत्तर प्रदेश के सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी करने वाली दुल्हन को 51 हजार रुपये मिलेंगे। इस योजना का लाभ आप नवंबर में उठा सकते हैं। इस योजना का लाभ आप कैसे उठा सकते है जानने के लिए नीचे विस्तार से पढ़ें।
सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी करने वाली दुल्हनों को 51 हजार रुपये की मदद सरकार की ओर से मिलेगी। योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि जो महिलाएं दूसरी शादी करना चाहती है वह भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस बार नवंबर में सामूहिक विवाह प्रस्तावित है।
योजना के अनुसार लड़की के खाते में 35 हजार रुपये भेजे जाते हैं जबकि 10 हजार गिफ्ट और शादी के सामग्री पर खर्च करने के लिए दिए जाते हैं। बचे हुए 6 हजार रुपये पानी-टेंट की व्यवस्था के लिए मिलते हैं। सरकार की ओर से गरीब परिवार के जोड़ों को उपहार सामग्री भी भेंट की जाएगी।
योजना का लाभ उठाने के लिए ये है आवश्यक शर्तें
इस योजना का लाभ उठाने के लिए दुल्हन यूपी की स्थायी निवासी होनी चाहिए। दूल्हा कहीं का भी हो सकता है।
दुल्हन के परिवार की सालाना आय 2 लाख से कम होनी चाहिए।
दुल्हन की उम्र 18 साल और दूल्हे की उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए
ये डॉक्यूमेंट्स होंगे जरुरी
दूल्हा-दुल्हन का आधार कार्ड
वोटर आईडी कार्ड
राशन कार्ड
जन्म प्रमाण पत्र
वधु का बैंक अकाउंट डिटेल
आय प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
फोटो
आवेदन के लिए करें ये काम
आवेदन करने के लिए समाज कल्याण विभाग की साइट पर जाएं।
आवेदन करे विकल्प पर क्लिक करें।
आधार कार्ड, नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर डालकर वेरीफाई करें।
सारी जानकारी भरें।
दस्तावेजों को अपलोड कर सबमिट कर दें।
Published on:
10 Oct 2023 04:14 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
