2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा कमिश्नर कार्यालय का सीएम योगी ने किया उद्घाटन, बोले- अब पुलिसवाला टूटी चारपाई पर नहीं दिखता

Highlights: -सीएम ने कहा कि प्रदेश में काफी समय से कमिश्नरी की मांग हो रही थी -यह अधिकारों का द्वंद नहीं, विकास के लिए बदलाव है -हमें रूढ़िवादी परंपरा तोड़नी होंगी

2 min read
Google source verification
police-commisioner-office-o.jpg

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को करीब 35 करोड़ की लागत से बने नोएडा पुलिस कमिश्नर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री सुरेश राणा, मंत्री जय प्रताप सिंह, सांसद डॉ महेश शर्मा व नोएडा विधायक पंकज सिंह समेत अन्य बड़े चेहरे मौजूद रहे। सीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश बदल रहा है। प्रदेश में 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव मिला है। लखनऊ डिफेंस एक्सपो में 50 हजार करोड़ का प्रस्ताव मिला है। अभी तक प्रदेश में 1 लाख 37 हजार पुलिस बल की भर्ती हो चुकी है। सरकार में पुलिस की बुनियादी सुविधाएं बढ़ी हैं और ट्रेनिंग मजबूत हुई है।

यह भी पढ़ें : शामली पहुंचे सीएम योगी बोले- भैया आपने जलाया है तो उसकी भरपाई भी करो

उन्होंने कहा कि अब पुलिसकर्मी टूटी हुई चारपाई पर नहीं दिखता है। पहले नीयत में खोट था और अब ईमानदारी से काम हो रहा है। प्रदेश में किसी भी तरह के संसाधनों की कमी नहीं है। प्रदेश की हर पुलिस लाइन में बदलाव हुआ है। हालांकि अभी भी कई जनपदों में अफसरों के पास सुविधाएं नहीं हैं। हमने हर जिले में पुलिस प्रशासन को आवासीय व गैर आवासीय भवन दिए हैं। नोएडा में हम पुलिस फोरेंसिक यूनिवर्सिटी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: दंगों के मामले में पुलिस पर भाजपा विधायक ने उठाए सवाल, गलत फंसाकर अवैध वसूली का लगाया आरोप

सीएम ने कहा कि प्रदेश में काफी समय से कमिश्नरी की मांग हो रही थी। यह अधिकारों का द्वंद नहीं, विकास के लिए बदलाव है। हमें रूढ़िवादी परंपरा तोड़नी होंगी। हम एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट दे रहे हैं। इससे पहले नोएडा व ग्रेटर नोएडा के लोगों के साथ अन्याय हुआ था लेकिन अब नहीं होगा। यह ब्रिटिश नहीं, हिंदुस्तान की पुलिस है। महिला सुरक्षा के लिए समस्या पैदा न हो इसके लिए प्रयास किए जाएं। जनप्रतिनिधि,प्रशासन व पुलिस सब मिलकर काम करें। यहां अपराध की बड़ी घटनाएं होती थीं लेकिन अब यह विश्व का सबसे खूबसूरत शहर बनने जा रहा है। जेवर के किसानों को भी यही समझाया था और किसानों ने खुद ही आवास पर आकर भूमि का कब्जा दिया है। पुलिस प्रणाली भी बदलाव की राह पर है और मैं नोएडा में विकास की बात करने आया हूं।

Story Loader