27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोटबंदी: डीएम आॅफिस पहुंचे कांग्रेसियों ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस नेताओं ने पीएम मोदी पर लगे आरोपों की जांच की मांग की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

sandeep tomar

•

Updated: 7 Jan 2017, 8:23 PM IST

congress put serious allegations on modi, demands

congress put serious allegations on modi, demands probe

नोएडा। नोटबंदी की परेशानी आैर पीएम पर जांच को लेकर शनिवार को कांग्रेस ने जमकर हमला बोला। कांग्रेस नेताआें ने इस संबंध में प्रदर्शन आैर धरने के बाद अपना ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने नोटबंदी की परेशानियों को कम करने की बात के साथ ही पीएम पर घोटाले का अारोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

इस मौके पर कांग्रेस के प्रवक्ता जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे सभी नेताआें ने ग्रेटर नोएडा में नोटबंदी से हुर्इ लोगों की परेशानी को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां धरना देने के बाद नेताआे ने पीएम आैर भाजपा पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने पीएम के नोटबंदी के आदेश को अपना हित आैर कालाधन छिपाने की रणनीती बताया।

डीएम को सौंपा ज्ञापन

धरने के बाद कांग्रेस के गौतमबुद्घनगर जिला अध्यक्ष ने जिलाधिकारी एनपी सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेसियों ने नोटबंदी के बाद भी लोगों की परेशानी को खत्म करने, इस दौरान जिन लोगों की मौत हुर्इ उन्हें केंद्र सरकार द्वारा मुआवजा देने, पीएम की जांच आैर कर्इ आरोप लगाते हुए जांच की मांगो का ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेसियों ने पीएम पर लगाया आरोप

कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष एंव प्रवक्ता पवन शर्मा ने कहा कि एक तरफ नोटबंदी से भारत की अर्थव्यवस्था को गहरी चोट पहुंची। वहीं दूसरी तरफ पीएम नरेंद्र मोदी विश्वसनीयता भी संदेह के घेरे में आ गर्इ। कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी पर बिरला आैर सहारा से कालाधन लेने के गंभीर आरोप लगाए। इससे संबंधित दस्तावेज डीएम को ज्ञापन के साथ दिए गए।

नोटबंदी भारत का सबसे बड़ा घोटाला

कांग्रेसी नेताआें ने धरने के दौरान नोटबंदी की निंदा करते हुए इसे भारत का सबसे बड़ा घोटाला बताया। उन्होंने इस पर स्पष्टीकरण भी दिये है। जिसमें नोटबंदी के दिन कोलकाता में भाजपा के खाते में ५०० आैर १००० के तीन करोड़ रुपये जमा कराये थे। इसके साथ ही उनके कर्इ नेताआें ने नोटबंदी के एक दिन पहले ही करोड़ों रुपये की जमीन खरीदी थी। इसके साथ ही कर्इ आरोप लगाते हुए शिकायत दी।