
Creative Rangoli Designs
पल्लवी कुमारी, नोएडा. यूं तो भारत में हर पर्व- त्योहार पर रंगोली बनाई जाती है, लेकिन दिवाली पर रंगोली बनाने की एक अलग ही परंपरा है। रंगोली बनाने की परंपरा काफी पुरानी है। जहां एक तरफ बाजार में रेडीमेड रंगोली की भरमार है। वहीं इसे बनाने के लिए अलग-अलग डिजाइन भी उपलब्ध हैं। लेकिन ज्यादातर लोग पुराने तरीके से यानि अपने हाथों से ही रंगोली बनाना ही पसंद करते हैं। लेकिन फिर भी दिवाली पर घर की महिलाएं रंगोली बनाने को लेकर काफी परेशान रहती हैं, कि वो कैसे रंगोली बनाएगी , रंगोली उनसे सही बनेगी या नहीं लेकिन आज हम आपके लिए लेकर आए हैं रंगोली बनाने का एक फटाफट तरीका। जिससे आप कुछ ही मिनटों में रंगोली बना लेंगी। इस रंगोली को बनाने के लिए आपको रंगों के अलावा मार्केट में मिलने वाली प्लास्टिक के चम्मच चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे कि प्लास्टिक के चम्मच से भला रंगोली कैसे बनेगी। तो आइए जानते हैं...
रंगोली बनाने के लिए समाग्री
- जितने रंगों का रंगोली में आपको इस्तेमाल करना हो उसे ले लें।
- दो पैकेट प्लास्किट के सफेद चम्मच, चाहे तो करलफूल भी चम्मच ले सकते हैं।
बनाने की विधि
सबसे पहले एक डिजाइन को सलेक्ट कर लें। इसके बाद खबर में दिए गए तस्वीरों के अनुरूप चम्मचों को जहां रंगोली बनाना है, वहां सजाएं। इसके बाद अपने पंसद की कलर उसमें भरें। इसमें रंगों को भरने में भी आपको दिक्कत नहीं होगी क्योंकि चम्मच जितने एरिया में फैला रहेगा, रंग आपको सिर्फ उसी में भरना रहेगा। रंगोली बनाते वक्त इन तस्वीरों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी है। आप चाहे तो इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल कर रख सकती हैं।
नोएडा एक्सटेंशन, साई उपवन सोसाईटी की रहने वाली किरन रावत बताती हैं कि जॉब के साथ-साथ दिवाली पर ज्यादा टाइम निकालकर रंगोली बनाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में वो रंगोली को एकदम परफेक्ट बनाने के लिए प्लास्टिक के चम्मचों वाली रंगोली बनाती हैं।
वहीं नोएडा सेक्टर 15 की रहने वाली निहारिका सिंह ने बताया कि वो आर्ट में बिल्कुल अच्छी नहीं हैं लेकिन इस तकनीक से वह बहुत जल्द रंगोली बना लेती हैं। इनका कहना है कि इस रंगोली को बनाने में इन्हें ज्यादा वक्त भी नहीं लगता।
Updated on:
18 Oct 2017 04:34 pm
Published on:
18 Oct 2017 01:36 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
