8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेटर शमी की पत्नी अब इस फिल्म से बॉलीवुड में करेंगी ऐंट्री, देखें हसीन जहां का नया अवतार

हसीन जहां ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर बेवफाई, हत्या की कोशिश, रेप सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 11 Jul 2018, 8:29 PM IST

Hasin and mohammad shami

क्रिकेटर शमी की पत्नी अब इस फिल्म से बॉलीवुड में करेंगी ऐंट्री, देखें हसीन जहां का नया अवतार

अमरोहा। पश्चिमी यूपी के अमरोहा जिले के रहने वाले क्रिकेटर मो शमी पर आरोपों की बौछार करते हुए अलग हुई उनकी पत्नी हसीन जहां अब मुंबई में मॉडलिंग कर रही हैं। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक वह जल्द ही डायरेक्टर अमजद खान की फिल्म 'फतवा' से बॉलीवुड में पदार्पण कर सकती हैं। हसीन फिल्म फतवा में पत्रकार की भूमिका निभाएंगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, हसीन ने कहा है कि मुझे अपनी और बच्ची का खर्च चलाने के लिए काम करने की जरूरत थी। इसी वजह से मैंने अमजद खान से संपर्क किया और वे सहमत हो गए। मुझे कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए भी पैसे की जरूरत है।

यह भी पढ़ें-इस तिथि के बाद से बंद हो जाएंगी शादियां, जानिए फिर कब से शुरु होगा शुभ मुहुर्त

यह भी पढ़ें-वेस्ट यूपी में भी बजता था मुन्ना बजरंगी का डंका, इन जिलों में काटी थी 2 साल तक फरारी

आपको बता दें कि हसीन जहां ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर बेवफाई, हत्या की कोशिश, रेप सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। 4 महीने पहले हसीन ने शमी के खिलाफ कोलकाता के थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। हसीन ने कोर्ट से ये भी मांग की थी कि शमी उन्हें हर महीने 10 लाख रुपये भत्ता दें। उन्होंने मोहम्मद शमी पर मैच फिक्सिंग तक का आरोप लगाया था। हालांकि, बीसीसीआई ने उन्हें क्लीन चीट दे दी थी। हसीन प्रोफेशनल मॉडल रही हैं और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बतौर चीयर लीडर भी काम कर चुकी हैं। 2014 में शमी से शादी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग छोड़ दी थी।

यह भी पढ़ें-गुप्त नवरात्रि में बन रहा है ये विशेष योग, इस तरह करेंगे पूजा तो मिलेगा फल

खबरों के मुताबिक हसीन जहां ने कहा था कि शमी को उनका मॉडलिंग करना पसंद नहीं था। इसलिए उन्होंने इसे छोड़ दिया था। अब जबकि शमी उनसे अलग हो गए हैं तो वह दोबारा मॉडलिंग के लिए जरिए नाम कमाना चाहती हैं। सूत्रों के मुताबिक फिलहाल हसीन जाधवपुर के अपने फ्लैट में बेटी बेबो और बेबीसीटर के साथ रहती हैं। जब वह मुंबई जाती हैं तो उनके पिता और उनकी दूसरी शादी से हुई बेटी, बेबो की देखभाल करती है। उन्होंने कुछ शॉर्ट फिल्मों में काम भी किया है। प्राप्ता जानकारी के मुताबिक पिछले हफ्ते ही उन्होंने मर्डर मिस्ट्री 'स्क्रिप्ट' में काम किया है। हसीन अब जिम भी जाने लगी हैं और उन्होंने 15 किलो वजन भी कम कर लिया है। वह कोलकाता से मुंबई शिफ्ट भी होना चाहती हैं। कुछ दिनों पहले हसीन ने अपने पति के बारे में कहा था कि अब मैं शमी में इंटरेस्टड नहीं हूं। मैं कभी लूजर नहीं रही और ना कभी बनूंगी। मैं अपनी लड़ाई जारी रखूंगी।

आपको बता दें कि शमी से विवाद के कुछ दिनों बाद हसीन जहां अमरोहा स्थित शमी के घर भी गईं थीं और उनको वहां पर ताला लगा हुआ मिला था। उसके बाद ताला खुलवाने के लिए हसीन पुलिस को लेकर वहां पहुंची थीं। इस दौरान हसीन ने वहां बिरादरी के लोगों से शमी के साथ अपना विवाद सुलझाकर फैसला कराने की भी बात कही थी। हसीन ने कहा था कि मैं अपनी बेटी के लिए शमी के साथ समझौता करने के लिए तैयार हूं। लेकिन शमी के परिवार ने उस दौरान हसीन से कोई बातचीत नहीं की थी और वो वापस अपने घर लौट गईं थीं।