3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP में गुंडाराजः बेटे की हत्या के गवाह मां को गोली मारने के बाद अदालत परिसर में भाई पर भी जानलेवा हमला

मेरठ में फिर ऐलानिया कत्ल की चेतावनी, अपराधी बोले- तेरी मां को गोली मारी तू कब तक बचेगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 7 Feb 2018, 3:31 PM IST

vikas jaat

मेरठ. पति की हत्या के गवाह महिला और उसके बेटे की दिनदहाड़े हत्या के बाद भी गवाहों की सुरक्षा के प्रति मेरठ पुलिस सजग नहीं है। मां-बेटे की हत्या का लाइव वीडियो सामने आने के बाद मेरठ से लेकर लखनऊ तक हाहाकार मच गया था। इसके बाद दबाव के बीच हत्या के मुख्य आरोपियों में से दो सरेंडर कर चुके हैं। फिर भी यह घटना अपराधियों के लिए नजीर बनी हुई है। हर अपराधी गवाहों को मां-बेटे की हत्या का उदाहरण देकर गवाही नहीं देने की धमकी दे रहा है। उस घटना के बाद से तीन और गवाहों पर हमले हो चुके हैं। इसी कड़ी में मेरठ के सरूरपुर में एक महिला को भी गोली मारकर घायल कर दिया था। महिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

Video देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

सरूरपुर में युवक की हत्या में गवाह मां को गोली मरवाने के बाद हमले के आरोपी कुख्यात सुमित जाट ने मंगलवार को कचहरी में गवाही देने आए उसके छोटे पुत्र पर भी जानलेवा हलमे का प्रयास किया। हालांकि, इस दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों ने सुमित को काबू में करते हुए गवाह को बचा लिया। घटना के बाद गवाह में दहशत बनी हुई है।

यह भी पढ़ेंः गाय को करें राष्ट्रीय पशु घोषित, इससे गाय और इंसान दोनों की होगी सुरक्षा: मौलाना अरशद मदनी

बताते चलें कि रजापुर में 13 जुलाई 2016 को चेतन उर्फ भूरा की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पचास हजारी रहे सुमित जाट सहित कई के खिलाफ मुदकमा दर्ज हुआ था। चेतन की मां सावित्री और भाई मितन हत्या के गवाह थे। गवाही के लिए 6 फरवरी की तारीख लगी थी। लेकिन इससे पहले ही जमानत पर बाहर आए आरोपियों ने तीन दिन पूर्व सावित्री को गोली मार दी। हमले में घायल सावित्री की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, मितन को सुरक्षा दिए जाने के बावजूद देर रात उसके घर पर हमले का प्रयास किया गया था। मीतन की बुधवार को कोर्ट में गवाही थी। दोपहर को मीतन कचहरी आया था। इसी बीच पुलिस अभिरक्षा में तारीख पर लाए गए कुख्यात सुमित जाट ने कचहरी परिसर में मितन पर झपटते हुए हमला बोल दिया। यह नजारा देख पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में सुमित को घसीटते हुए मितन से अलग किया। हालांकि, सुमित ने भरी कचहरी में पुलिसकर्मियों के सामने ही चीख-चीख कर मितन को हत्या की धमकी दी। घटना के बाद गवाही देने आया मितन बुरी तरह से घबरा गया। हालांकि, उसका कहना है कि चाहे कुछ हो जाए, वह गवाही जरूर देगा। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ेंः सभी भारतीय को राम की औलाद बताने वालों की इस मौलाना ने बोलती कर दी बंद, देखें वीडियो

दो दिन पहले एसएसपी से मिला था मितन
गवाही देने आया मितन दो दिन पहले एसएसपी मंजिल सैनी से मिला था और उसने कहा था या तो उसे सुरक्षा दी जाए, नहीं तो वह खुद जहर खाकर अपनी जान दे देगा। लेकिन, उसकी इस बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। घटना के बारे में एसपी सिटी मान सिंह चौहान का कहना है कि हत्या के मामले में गवाही देने आए युवक को सुरक्षा मुहैया करा दी गई है।