
Noida Police : उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के कमिश्नरी सिस्टम को एक बार फिर असामाजिक तत्वों ने ठेंगा दिखाते हुए थाने के सामने ही कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक शराब के नशे में टल्ली होकर थाने के सामने जमकर हंगामा करते नजर आ रहे हैं। इनमें से कुछ युवक कार की छतों पर चढ़कर हरियाणवीं गाने हट जा ताऊ पाछे ने... पर डांस कर रहे हैं। तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो पर तमाम लोग टिप्पणी कर रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि जब थाने के सामने इस तरह कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं तो अन्य स्थानों पर क्या हाल होगा, यह वीडियो देखकर समझा जा सकता है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो नोएडा के सेक्टर 113 स्थित थाने के सामने का है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात कुछ युवक कार में सवार होकर थाने के सामने पहुंचे थे। सभी युवक शराब के नशे में चूर थे और कार में तेज आवाज में गाने बजा रहे थे। इस दौरान करीब आधे घंटे तक युवकों ने कार की छतों पर चढ़कर खूब हंगामा करते हुए डांस किया। इसी बीच किसी ने घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो पर लोग तमाम तरह के कमेंट करते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
नोएडा पुलिस की जमकर हो रही किरकिरी
वायरल वीडियो पर लोग पुलिस प्रशासन को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब पुलिस थाने के सामने ही हंगामा करने वालों को नहीं रोक पा रही है तो शहर की व्यवस्था कैसे संभालेगी? इस तरह नोएडा पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाने के सामने शराब पीकर हंगामा करने वाले ये युवक एक निजी बैंक के कर्मचारी हैं।
नोएडा-गाजियाबाद और दिल्ली के रहने वाले हैं युवक
इस संबंध में एडीसीपी रणविजय सिंह का कहना है कि थाने के सामने हंगामा करने वाले 5 युवकों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया गया है। युवकों की पहचान अजीत निवासी राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद, गौरव दत्ता निवासी अजनारा जैनिक्स क्रॉसिंग रिपब्लिक सोसायटी, सुनील ओझा और मयंक निवासी मैक्स विलिस ज्वाइंट क्रिसिटन सेक्टर-75 और अमृत राज निवासी मंडावली रेलवे कॉलोनी नई दिल्ली के रूप में की गई है।
Published on:
03 Mar 2022 09:14 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
