18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

8 बेटों और पोतों के साथ मिलकर 13 साल से गैंग चला रही थी ‘क्रिमिनल मम्मी’

दिल्ली-एनसीआर में आंतक पर्याय बन चुकी लेडी डॉन व अपराध की मम्मी कहे जाने वाली बशीरन ने संगम विहार में सरकारी बोरवेल पर कब्जा कर रखा था

3 min read
Google source verification
police

8 बेटों और पोतों के साथ मिलकर गैंग चलाती है क्रिमिनल मम्मी

नोएडा. दिल्ली-एनसीआर में आंतक पर्याय बन चुकी लेडी डॉन व अपराध की मम्मी कहे जाने वाली बशीरन ने संगम विहार में सरकारी बोरवेल पर कब्जा कर रखा था। जितने एरिया के घरों में पानी जाता था वह उनसे बिल के एवज में मंथली वसूलती थी। पुलिस की माने तो 113 अपराधिक मामले दर्ज है। लेडी डॉन के साथ-साथ उसके नाबालिग बेटे पर भी पर भी केस दर्ज हैं। आए दिन वारदातों के चलते वह एरिया में दहशत का पर्याय बनती जा रही थी। दिल्ली की टॉप 5 महिला बदमाशों की वांटेड लिस्ट में शामिल 62 साल की बशीरन 45 साल पहले ही जुर्म की दुनिया में उतर चुकी थी।

यह भी पढ़ें: मुन्ना बजरंगी के हत्यारे सुनील राठी को मिलती थी जेल में यह सुविधा, जानकर चौंक गए डीआईजी

पुलिस को उसे अरेस्ट करने में काफी इतना समय लग गया। लेडी डॉन का तमगा हासिल कर चुकी बशीरन काफी समय से फरार चल रही थी। जिसकी वजह से उसके घर को भी सील किया जा चुका था। यह काफी समय से लूट, रंगदारी, अपहरण, हत्या जैसी अपराधिक वारदातों को अंजाम देने के बाद भी पुलिस की नजर से बचती रही थी। पुलिस की माने तो उसने अपने बेटों के अलावा आस-पास के इलाकों में बच्चों का गैंग भी बनाया हुआ था। इन बच्चों से भी अपराध कराती थी। यह पिछले काफी समय से फरार चल रही थी। इसने पुलिस से बचने के लिए अहमदाबाद, इलाहाबाद, फिरोजाबाद और मणिपुर में अपना ठिकाना बना लिया था। दिल्ली पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है।

बशीरन पर हत्या, फिरौती, लूट, अवैध रूप से शराब बेचने, झपटमारी, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग आदि के 113 मामले दर्ज है। पुलिस रेकॉर्ड के अनुसार बशीरन की गिनती टॉप 5 महिला बदमाशों में होती है। बताया जाता है कि इस महिला बदमाश के परिवार के अन्य लोग भी अपराधिक मामलों में शामिल है। बशीरन के आठ बेटे है और सभी क्राइम में शामिल है। इसके परिवार से आसपास के लोग भी खौफ खाते है। यह पिछले 7 साल से फरार थी।

पुलिस की माने तो बशीरन ने अपने बच्चों के अलावा आसपास के इलाकों के कई बच्चों को गैंग में शामिल किया हुआ था। जिसकी वजह से उसका पूरा सम्राज्य था। पहले यह बच्चों को नशे की लत लगाती थी। उसके बाद में बच्चों को अपने गैंग में शामिल करती थी। हाईफाई लाइफस्टाइल के अलावा अच्छी जिदंगी का वादा कर उन्हें नरक में धकेलती थी। एक बार बच्चा जुर्म की दुनिया में कदम रख देता तो उसका निकलना मुश्किल हो जाता है। यहीं वजह रहीं कि वह पुलिस की नजरों से बचती रही। आतंक का पर्याय रही बशीरन का सॉफ्ट टारगेट बच्चे होते थे। यह 8 से 12 साल के बच्चों को अपना शिकार बनाती थी। यह बच्चों को चरस और गांजा की आदत डालती थी। पुलिस की माने तो 6 से 7 महीनें में आदत पड़ने के बाद में उन्हें क्राइम की दुनिया में उतार देती थी। यहां तक की उन्हें चाकू, छुरा, रिवॉल्वर देती थी।

इतना ही नहीं लेडी डॉन ने पानी की सरकारी पाइप लाइन पर भी कब्जा किया हुआ था। अवैध तरीके से लोगों को पानी देती और उनसे घंटे के हिसाब से पैसे वसूला करती थी। खौफ के चलते कोई उसके खिलाफ शिकायत भी नहीं करता था। बशीरन ने कॉन्ट्रैक्ट लेकर हत्या को अंजाम दिया था। इसके गैंग ने शख्स की हत्या करने के बाद में जंगल में जला दिया। पुलिस को अधजला शव मिला और हत्या के सामने बशीरन का हाथ सामने आया। शव की शिनाख्त होने पर आरोपियों को अरेस्ट भी कर लिया था। बशीरन का हाथ सामने आने के बाद में वह फरार हो गई थी। पुलिस ने 17 अगस्त को संगम विहार इलाके से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे भगोड़ा भी घोषित कर दिया था और उसके घर को भी सील कर दिया। यह साउथ दिल्ली में अपने आठ बेटों और पोतों के साथ मिलकर गैंग चलाती थी।

यह भी पढ़ें: यूपी की यह बेटी बांधेगी प्रधानमंत्री मोदी को राखी, जानिए कैसे हुआ चयन