9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में था दरोगा, दिल्ली में इसलिए बना सिपाही, अब वापस चाहता है सितारों की चमक

ये है सितारों की चमक का मोह, जिसे गलत बताकर छोड़ा था अब वापस उसी से जुड़ना चाहता है।

2 min read
Google source verification
up police

मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस में ड्यूटी शिड्यूल से तंग आकर दरोगा की नौकरी छोड़कर दिल्ली में सिपाही बनने वाले में अब फिर से दरोगा बनने की चाह जाग चुकी है। अब वह फिर से यूपी पुलिस में ही दरोगा बनने की कवायद में लग चुका है। जिसके चलते वह गुरुवार को मेरठ की एसएसपी मंजिल सैनी के सामने पेश हुआ और अपनी गलती मानते हुए फिर से दरोगा बनने की गुहार लगाई। हालांकि इसपर एसएसपी ने उसे स्पष्ट कह दिया कि अब दरोगा बनना है तो कोर्ट जाइए।

तेंदुए ने गांव में मचाया आतंक तो दहशत में आए लोग, देखें वीडियो

क्या था पूरा मामला

दरअसल, अलीगढ़ के कस्बा खैर निवासी अजीत सिंह का चयन 2010 में दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर हुआ था। वहीं 2011 में उसका चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर दरोगा हुआ। हालांकि उस दौरान कानूनी दाव पेंच के कारण अजीत को 2015 तक दिल्ली में ही सिपाही के पद पर नौकरी करनी पड़ी थी। इसके बाद उसने दिल्ली पुलिस से टेक्निकल रिजाइन लेकर सितंबर 2017 को यूपी के रोहटा थाने में अंडर ट्रेनिंग दरोगा के तौर पर तैनाती कराई। लेकिन इस दौरान महज 3 महीने में ही उसका पुलिस की नौकरी से मन ऊब गया और उसने 28 दिसंबर को अपना इस्तीफा एसएसपी को सौंप दिया था।

यह भी पढ़ें : यूपी के इस जिले में दिखे अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ जैसे हालात

फिर से बना था दिल्ली पुलिस का सिपाही

नौकरी से मन ऊबने का मामला सुर्खियों में आने पर अजीत सिंह को अपने परिवार की नाराजगी का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद उसने एसएसपी से अपने इस्तीफे का आवेदन लेने की गुहार भी लगाई थी। लेकिन पुलिस के आला अफसरों ने इस्तीफे को मंजूरी दे दी थी। दो महीने पहले ही रिलीव होने पर अजीत ने दिल्ली पुलिस में सिपाही को पद पर ही ज्वाइन कर लिया है।