1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिप्टी सीएम की रिश्तेदार को केजरीवाल ने दिया लोकसभा का टिकट

-नोएडा में आप ने खेला ब्राह्मण कार्ड -श्वेता शर्मा को बनाया प्रत्याशी -डिप्टी सीएम की रिश्तेदार हैं श्वेता
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 25 Mar 2019, 2:17 PM IST

noida

डिप्टी सीएम की पत्नी की बहन को केजरीवाल ने दिया लोकसभा का टिकट

नोएडा। लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर रहे हैं। ऐसे में आज नामंकन का आखिरी दिन है। पहले चरण के लिए बीजेपी, कांग्रेस और गठबंधन के उम्मीदवारों ने आज अपना नामांकन भरा, ऐसे में एक और प्रत्याशी के नामों की चर्चा जोरों पर है। दरअसल आम आदमी पार्टी ने यूपी के डिप्टी सीएम की रिश्तेदार को नोएडा से प्रात्याशी घोषित किया है। जिसके लिए अब कार्यकर्ता चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं।

नोएडा में बीजेपी उम्मीदवार महेश शर्मा के मुकाबले के लिए आप ने भी ब्राहम्ण कार्ड खेला है। आप प्रत्याशी प्रो. श्वेता शर्मा का चुनावी मैदान में आने से मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि श्वेता शर्मा पूर्व में बीजेपी से जुड़ी रही थी और यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की रिश्तेदार लगेंगी। खबरों के मुताबिक श्वेता शर्मा की ममेरी बहन की शादी दिनेश शर्मा के भाई से हुई है। लेकिन हाल ही में उन्हेंने आप का दामन थामा था। आप प्रत्याशी एमएससी, एमबीए, एमफिल और यूजीसी नेट क्वालीफा हैं और पिछले 15 साल से शिक्षण क्षेत्र को सेवाएं दे रही हैं।

श्वेका शर्मा वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के बीटा टू के में रहती हैं। वहीं पार्टी के प्रवक्ता संजीव निगम ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया के बाद अब कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं और जन-संपर्क अभियान शुरू कर दिया जाएगा।