1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dhanteras 2017 : इस राशि के लोग खरीदें ये समान तो बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

शुभ मुहूर्त के अलावा Dhanteras पर राशि के अनुसार खरीदारी करने से उतम फल मिलता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

pallavi kumari

•

Updated: 17 Oct 2017, 12:02 PM IST

, Dhanteras 2017

, Dhanteras 2017

नोएडा. Dhanteras का दिन यूं तो पूरे दिन खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त होता है, मगर शाम 7:22 बजे से रात 9:18 मिनट तक खरीदारी का सबसे उतम मुहूर्त है। पंकज वशिष्ठ ने बताया कि इस वक्त धूम्र योग एवं पूर्वा फाल्गुन नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। शाम के बाद वृष लग्न है जो खरीदारी के लिए अति उतम है। इसके अलावा Dhanteras पर धन-धान्य व संपदा से परिपूर्ण होने के रूप में मनाया जाता है, लेकिन लक्ष्मी की कृपा के लिए अगर आप Dhanteras पर अपनी राशि के हिसाब से खरीदारी करेंगे तो पूरे साल आपको धन की कमी नहीं होगी।

राशि के हिसाब से Dhanteras कैसे मनाए, ये जानने के लिए टीम पत्रिका ने वरिष्ठ ज्योतिष पंकज वशिष्ठ से बात की। उन्होंने न सिर्फ राशियों के प्रभाव, पूजा के तरीके व पूजा के समय के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इन पर चल रही है शनि साढ़े साती

पंकज वशिष्ठ के मुताबिक, 12 राशियों में से मेष, वृष, मिथुन व वृश्चिक राशि पर शनि की धैया और साढ़े साती चल रही है। इस राशि के जातक हानि से बचने के लिए धनतेरस के दिन सुबह भगवान शिव की आराधना करें। चांदी या पीतल के बर्तन में शिवलिंग पर गंगाजल व गाय का दूध चढ़ाने के साथ ही महा मृत्‍युंजय

इन राशिवालों की मुराद होगी पूरी

उन्‍होंने कहा क‍ि पूजा का दीपक अलग जलेगा। वहीं, इस बार धनतेरस पर कर्क, सिंह, तुला, धनु और मीन राशि वालों के लिए मुंहमांगी मुराद मिलने वाली है। इन राशि के जातक शाम को भगवान धन्‍वंतरी के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करें। इससे इन्हें धनतेरस पर लाभ मिलेगा। वहीं, स्वास्थ्य को देखते हुए मकर और कुंभ राशि वालों के लिए यह धनतेरस सही नहीं है। उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, इसलिए ये भी सुबह स्नान के बाद भगवान शिव पर धातु के बर्तन में दूध व गंगाजल चढ़ाएं। साथ ही शाम को मां लक्ष्मी की पूजा करें। इसके अलावा वे चांदी का सिक्का लें और उसे पूजा के बाद अपने पूजा घर, तिजोरी या पर्स में रखें। ध्‍यान रहे क‍ि पर्स पीछे न रखें। उन्‍होंने कहा क‍ि इन उपायों से निश्चित लाभ मिलेगा।


मेष, वृष, मिथुन, कन्या व वृश्चिक राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती व ढैया चल रही है, इसलिये उनके लिए चांदी के बर्तन या सिक्का खरीदना लाभकारी रहेगा। सुबह भगवान शिव की आराधना के साथ इसे लक्ष्मी पूजन में रखें अौर उसके बाद तिजोरी या फिर पर्स में। कर्क, सिंह, तुला, धनु और मीन राशियों के लिए ये धनतेरस लाभकारी है, इसलिए कोई भी धातु चांदी, तांबा सोना या पीतल अपनी सुविधा अनुसार खरीदें और उसे लक्ष्मी पूजन में रखें। मकर और कुंभ राशि वालों का स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। वे भी चांदी का सिक्का लेकर उसे लक्ष्मी पूजन के बाद अपनी तिजोरी या पर्स में रखें।