6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एआरटीओ, आयकर विभाग समेत 50 बकायदारों के कटे बिजली कनेक्शन

विद्युत वितरण निगम ने कार्रवाई करते हुई तीन सरकारी विभागों समेत 50 बकायदारों का बिजली का कनेक्शन काट दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 10 Mar 2018, 1:19 PM IST

electricity

नोएडा। सरकार जहां राजस्व बढ़ाने के लिए नई-नई योजनाएं चला रही है, वहीं सरकारी विभाग ही योजनाओं को पलीता लगा रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर जिले के कई सरकारी विभागों पर बिजली का लाखों रुपये का बिल बकाया है। लेकिन, विभाग उसे जमा करने में रूचि नहीं दिखा रहे हैं। बिजली विभाग की ओर से बकायेदार सरकारी विभागों को कई बार नोटिस जारी किया गया, लेकिन उस पर प्रभावी अमल नहीं हुआ। इसके चलते पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने कार्रवाई करते हुई तीन सरकारी विभागों का बिजली का कनेक्शन काट दिया। इससे विधुत विभाग ने अन्य बकायेदारों को संकेत दे दिया है की उनकी भी बिजली गुल हो सकती है।

यह भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह बोले, चाहते हैं देश का विकास तो लोगों को करना होगा ये काम

इन विभागों की गुल हुई बिजली

विद्युत विभाग ने एआरटीओ कार्यालय, आयकर विभाग और श्रम विभाग कार्यालय पर बाकाया बिल जमा नहीं करने पर कार्रवाई करते हुए बिजली कनेक्शन काट दिए हैं। वहीं एआरटीओ विभाग की बिजली गुल होने से काम जनरेटर से किया जा रहा, लेकिन जनरेटर की पर्याप्त क्षमता नहीं होने के कारण विभाग के कम्प्युटर ठप हो गए हैं। जिसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। अमेजोन कंपनी मे काम करने वाले अर्जुन कहते हैं कि लाइसेंस लेने के लिए वह सुबह 10 बजे से लगे हैं लेकिन बिजली नहीं आने कम्प्युटर काम नहीं कर रहे हैंय़ जिससे कोई काम नहीं नहीं हो पा रहा है।

यह भी देखें : Video : 8 बाइक के साथ चार बदमाश गिरफ्तार, नोएडा- एनसीआर में देते थे चोरी की वारदात को अंजाम

एआरटीओ ए.के पांडे ने बताया कि बकाया बिल नहीं चुकाने के चलते कार्यालय का बिजली का कनेक्सन काट दिया गया है। विभाग पर करीब साढ़े चार लाख रुपये का बिल बकाया। इसके लिए शासन को पत्र लिखा गया है और अनुरोध करने के वावजूद विद्धुत विभाग ने कनेक्सन काट दिया।

यह भी पढ़ें : बहन की हो गई हत्या तो भाई ने पीएम मोदी और सीएम योगी से कर दी ये मांग

सरकारी विभागों पर 12 करोड़ का बिल

यूपीपीसीएल अधीक्षण अभियंता ने बताया कि सरकार के 18 विभागों पर 12 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। विभागो के देर सवेर पेमेंट होते रहते है। बिजली उन विभागो की काटी गई है जिनका काफी लंबे समये से बकाया है।