
VIDEO: पुलिस और बदमाशों के बीच फिर हुई मुठभेड़, जमकर हुई 'ठांय-ठांय'
नोएडा। सेक्टर 62 स्थित जयपुरिया कॉलेज के पास पुलिस और बदमाशों के बीच चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में मोहित नाम का बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं मोहित को गोली लगता देख उसका साथी पुलिस को चकमा दे कर मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी को भी चोट आई है। पुलिस ने मौके से एक बाइक, एक देशी तमंचा सहित कुछ कारतूस बरामद किए हैं। वहीं फरार बदमाश की तलाशी के लिए कॉम्बिंग जारी है।
जिला अस्पताल में घायल बदमाश की पहचान मोहित के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मोहित मूल निवासी हापुड़ का रहने वाला है और ये यहां खोड़ा में रह रहा था। लूटपाट हत्या जैसी वारदात को अंजाम दे रहा था। उस पर लूट, हत्या, गैंगस्टर जैसे लगभग आधा दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार बदमाशों के मूवमेंट के मिले इनपुट पर थाना 58 पुलिस सेक्टर 62 स्थित जयपुरिया कॉलेज के पास वाहनों की चैकिंग कर रही थी।
इसी दौरान दो संदिग्ध को आते देख रुकने का इशारा किया तो बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर क्रॉस फायरिंग की, जिसमें मोहित नाम के बदमाश को गोली लग गई। इसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। वहीं मुठभेड़ के दौरान एक कॉन्स्टेबल को चोट भी लग गई। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
एसएसपी डॉ अजयपाल शर्मा का कहना है कि घायल बदमाश मूल रूप से हापुड़ का रहने वाला है और उस पर लूट, हत्या सहित गैंगस्टर में लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है। ये वांछित भी चल रहा था। वहीं खोड़ा निवासी इसके फरार साथी की तलाशी के लिए कॉम्बिंग की जा रही है। इनके पास से पुलिस ने एक बाइक, एक देसी तमंचा व कुछ कारतूस बरामद किए हैं।
Published on:
21 Nov 2018 01:01 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
