7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा

पीएम मोदी के अभियान को बढ़ावा देने लिए हुआ फैशन शो- देखें वीडियो

सेक्टर-62 में स्थिति सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट ने अपने 10 वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में मनाया वार्षिक समारोह

Google source verification

नोएडा। सेक्टर-62 में स्थिति सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट ने अपने 10 वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में बुधवार को वार्षिक समारोह बनाया, जिसमें फैशन-शो एंड कंप्टीशन, पपेट शो, राजिस्थानी फॉक डांस, नुक्कड़ नाटक, फाइव मिन्ट्स फेम और फूड स्टॉल जैसे प्रोग्रामों का आयोजन किया गया। इसे प्रधानमंत्री मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान को ध्‍यान में रखकर किया गया। इसके तहत बेटियों की प्रतिभा को प्रोग्राम के जरिये आगे बढ़ाने की कोशिश की गई।

इस आयोजित कार्यक्रम में नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी , जस्ट डिजाइन, एफडीडीआई और सत्यम फैशन कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हिस्‍सा लिया। इस प्रोग्राम को कॉलेज की तरफ से दो दिन के लिए रखा गया है। वहीं, इसमें अच्छी प्रतिभा दिखाने वाले छात्र व छात्राओं को इनाम भी दिया गया। कार्यक्रम में अलग-अलग कॉलेज से आए स्‍टूडेंट्स ने 14 तरह से सृजनात्मक शिल्प कौशल संग्रह का प्रस्तुतीकरण किया। कार्यक्रम के देखने वालों की भी काफी भीड़ रही। कॉलेज की प्रिन्सिपल मिताली गोस्वानी ने बताया कि इस कार्यक्रम को उनके कॉलेज के दस साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है। छात्राओं की प्रतिभा को सामने लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को ध्यान में रखा गया है।