
कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व नोएडा में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर के कई मंदिरों में कान्हा का जन्मदिवस मनाया गया। हालांकि सबसे बड़ा कार्यक्रम सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में हुआ। यहां घंटों श्रीकृष्ण के गीतों पर भक्त झूमते रहे। कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन नोएडा के 56 सेक्टर-19ए, सेक्टर-20 और 110 में स्थित मंदिरों किया गया, जहां लाखों की संख्या में लोगों ने नाच-गाकर कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया। इस दौरान लोगों भीड़ के कारण अव्यवस्था भी हुई लेकिन पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को सम्भाल लिया। लोगों भीड़ को देखते हुए यतायात पुलिस रास्तों और मार्गों को प्रतिबंधित और डाइवर्ट किया किया था। जिससे लोगों जाम से जूझते भी दिखे।
विशेष आकर्षण का केंद्र बना मंदिर
जन्माष्टमी पर्व पर नोएडा का इस्कॉन मंदिर लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र था। इस बार वृंदावन की तर्ज पर बिहारी जी के मंदिर को विभिन्न प्रकार के फूलों एवं गुब्बारों से सजाया गया है। विदेशी प्रजाति के कारनेशन, आर्किड के फूल के साथ गुलाब, गेंदा, रजनीगंधा, जैसमीन व मोंगरा के फूल से मंदिर की सजावट देखते बनती थी। शाम को मंदिर को रंग.बिरंगी एलईडी लाईटों रोशनी से नहाया हुआ दिखा। मंदिर लोगों के लिये विशेष केंद्र बना हुआ था।
साढ़े चार लाख से ज्यादा भक्तों ने हिस्सा लिया
बता दें कि सुबह से ही मंदिरों में दर्शन करने भक्त पहुंचने लगे थे। सुबह 4:30 बजे की मंगला आरती से श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव शुरू हुआ। इस दौरान ढाई हजार से अधिक भक्तों ने पहुंचकर जन्मोत्सव में हिस्सा लिया। घंटे दर घंटे मंदिर में भक्तों की भीड़ बढ़ती चली गई। 12 बजे की राजभोग आरती और जपनाम में करीब साढ़े चार लाख से ज्यादा भक्तों ने हिस्सा लिया। इसके बाद प्रभु को विशेष भोग लगाया गया। दिनभर चले हरिनाम संकीर्तन के जरिए माहौल में भक्तिमय किया गया। रात्रि 12 बजे आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। मंदिर में भक्तों ने कान्हा को झूला झूलाया गया।
Published on:
20 Aug 2022 12:26 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
