
कार में लगी अचानक आग
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा. दादरी क्षेत्र के जीटी रोड पर नवीन मंडी के पास चलती हुई एक कार में ( Fire in a moving car ) अचानक आग लग गई। कार चला रहा शख्स ने आग की चिंगारियों को देखकर कार राेक ली और इससे पहले कि कार धूं-धूंकर जलती वह कार से कूद गया और इस तरह कार चालक की जान बच गई।
इस घटना के दाैरान गुजर रहे लोगों इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी और आग को बुझाने की कोशिश भी की लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पहुंची दमकलकर्मियों की टीम ने आग की लपटों पर काबू पाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल गई।
प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि दादरी क्षेत्र के जी टी रोड पर गाजियाबाद के तरफ सेंट्रो कार आ रही थी। कार को विनोद कुमार चला रहे थे। नवीन मंडी के पास अचानक कार के आगे बोनट से धुआं और चिंगारी निकलने लगी और कार में आग लग गई। यह देखकर चालक विनोद कुमार ने कार से कूदकर जान बचाई। देखते-देखते कार आग का गोला बन चुकी थी। आग की लपटों को देखकर अन्य वाहन चालकों ने भी अपने वाहन रोक लिए। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी तेज थी पूरी कार जल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाडियों ने आग पर काबू पा लिया लेकिन कार जल कर खाक हो गई।
Updated on:
07 Jan 2021 08:54 pm
Published on:
07 Jan 2021 08:50 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
