
प्रतीकात्मक तस्वीर
Five Most Haunted Places In UP: उत्तर प्रदेश अपने आप में एक अलग पहचान रखने वाला राज्य है। यह धार्मिक और ऐतिहासिक तौर पर समृद्ध माना जाता है। यहां विशाल और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मौजूद हैं। देश- विदेश से सैलानी यहां घूमने आते रहते हैं।
लेकिन इस खूबसूरत से राज्य में पांच ऐसी जगहें हैं जिनके बारे में कहा जाता है कि सूरज ढलने के बाद यहां जाने में लोगों की रूह कांपने लगती है। इन जगहों का नाम लेते ही लोग सिहर उठते हैं। आज ऐसे ही पांच स्थानों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। जिन्हें भूतिया या हॉन्टेड प्लेस कहा जाता है। इन जगहों को लेकर काफी दिलचस्प कहानियां मौजूद है।
चलिये जानते हैं उन पांच भूतिया जगहों के बारे में-
जीपी ब्लॉक
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में मौजूद जीपी ब्लॉक को लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं। इसे भूत बंगला भी कहा जाता है। इस बंगले के बारे में कहा जाता है कि यहां लाल रंग की साड़ी पहने एक महिला बंगले के ऊपर नीचे आते दिखाई पड़ती है। बंगले के चारो ओर घने पेड़ है। यह बंगला मेरठ के माल रोड से 650 मीटर स्थित है। हालांकि अब यह खंडहर में तब्दील हो चुका है। जीपी ब्लॉक देश के 10 सबसे डरावने जगहों में से एक है।
नोएडा की फिनिक्स शू फैक्ट्री
सेक्टर 60 का aka iEnergizer को पहले फिनिक्स शू फैक्ट्री के नाम से जाना जाता था। यहां एक दुर्घटना के चलते आग लग गई। आग लगने की वजह से यहां मौजूद 200 से ज्यादा महिलाएं और बच्चे मर गए। इसके बाद AKA iEnergizer ने इसे खरीद लिया। यहां काम करने वाले बताते हैं कि आज भी ऊपर की मंजिल से औरतों और बच्चों के जोर-जोर से चीखने की आवाजें आती हैं।
लखनऊ का दिलकुशा गार्डेन
लखनऊ के दिलकुशा गार्डेन का निर्माण ब्रिटिश काल में हुआ था। यह लखनऊ में स्थित है और इसका नाम सबसे डरावनी जगहों में मशहूर है। लोग कहते हैं कि यहां एक महिला ने अपने दो प्रेमियों को मार दिया था। उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वो किसी और से प्रेम करती थी। लोग कहते आज भी यहां कोई साया घूमता हुआ नजर आता है। जो इस जगह को भयावह बनाता है।
कानपुर का गंगा बैराज
यूपी के कानपुर का गंगा बैराज भी भूतहा माना जाता है। कहा जाता है कि रात के समय सफेद साड़ी में यहां कोई औरत घूमती नजर आती है। इस जगह के बारे में कई कहानियां है। जिसमें सबसे दिलचस्प कहानी है कि आधी रात के बाद यहां भूतों का जमावड़ा लगता है। लोग यहां जाने से डरते हैं।
लखनऊ का ऑइल हाउस
लखनऊ के ऑइल हाउस के बारे में कहा जाता है कि यहां ब्रिटिश लोगों की आत्मा भटकती है। बता दें कि इस इमारत का निर्माण ब्रिटिश हुकूमत के दौरान हुआ था। कहा जाता है कि यहां अंग्रेजो ने सिपाहियों को मार कर फेंक दिया था और आज भी यहां सैनिको की आत्मा भटकती है।
यह वो पांच स्थान हैं जिन्हें भूतहा माना जाता है। लोग यहां जाने से भी भय खाते हैं। पत्रिका किसी भी तरह की अफवाह या भ्रम फैलाने के पक्ष में नही है। ऊपर दी गई जानकारी लोक मान्यताओं के आधार पर हैं। हम किसी भी तरह के अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते हैं।
Published on:
14 Sept 2023 04:28 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
