24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आएंगे नोएडा, करेंगे यह बड़ा काम!

  Highlights मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने नोएडा में नहीं किया था कोई दौरा इस मिथक के चलते प्रदेश के सीएम नोएडा आने से करते थे बचाव अब उपचुनाव के बाद नोएडा आ सकते हैं अखिलेश यादव

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Nitin Sharma

Oct 13, 2019

images.jpeg

नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते ही जहां योगी आदित्यनाथ ने नोएडा शहर में एक के बाद एक दौरे कर कुर्सी जाने के मिथक को तोड़ दिया। वहीं अब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister) और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव उपचुनाव के बाद नोएडा आने का प्लान बना रहे है। इसकी वजह उनका यहां से (Cycle Yatra) साइकिल यात्रा निकाला जाना है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए यहां से साइकिल यात्रा शुरू कर सकते हैं। जिसके बाद उनकी यह यात्रा पूरे प्रदेश (Uttar Pradesh) के सभी जिलों से होते हुए गुजरेगी।

बहू की इन हरकतों से परेशान सास-ससुर ने डीएम और एसपी से की ये चौंकाने वाली मांग

CM बनने से पहले भी निकाली थी साइकिल यात्रा

दरअसल अखिलेश यादव की यह पहली साइकिल यात्रा नहीं है और न ही वह पहली बार नोएडा आ रहे है। प्रदेश का (CM) सीएम बनने से पहले 2012 में अखिलेश यादव नोएडा आए थे। उन्होंने 2012 में चुनाव से पहले नोएडा से ही साइकिल यात्रा शुरू कर सत्ता में वापसी की थी। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार सत्ता वापसी के लिए एक बार फिर से अखिलेश यादव 21 अक्टूबर को नोएडा से साइकिल यात्रा शुरू कर सकते हैं। यह साइकिल यात्रा संगठन में मजबूती के लिए निकाली जाएगी।

फ्लाईओवर के नीचे इस हाल में मिला युवक, देखते ही महिला की निकल गई चीख- देखें वीडियो

नोएडा में सीएम आने को लेकर जुड़ा है ये मिथक

दरअसल उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए शहर का दौरा करते ही कुर्सी जाने का एक मिथक बन गया। इसकी वजह प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए नोएडा का दौरा करने के बाद उनकी सरकार का गिर जाना था। बताते है कि मुख्यमंत्री रहते हुए नोएडा आने पर एनडी तिवारी, मुलायम सिंह, राजनाथ सिंह और मायावती की कुर्सी चली गई थी। इसी के चलते अखिलेश यादव से लेकर मायावती ने मुख्यमंत्री रहते हुए इस शहर में आने से दूरी बना ली। वही सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री का बद संभालने के बाद लगातार नोएडा शहर में कई सभा कर इस मिथक को तोड़ दिया।