
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत ने अखिल भारतीय पंचायत परिषद में झण्डा फहराया।
UP News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और अखिल भारतीय पंचायत परिषद के अध्यक्ष श्री सुबोध कांत सहाय के नेतृत्व में राष्ट्रीय कार्यालय में झंडारोहण का कार्य किया गया। इस अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी देश भर से अखिल भारतीय पंचायत परिषद के ढेर सारे पदाधिकारी और कार्यालय के कर्मचारी शामिल हुए।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुबोध कांत सहाय ने कहा कि देश आजादी का 77 वां उत्सव मना रहा है। इन 76 सालों में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। देश के पंचायतों को अधिकार दिलाने के लिए अखिल भारतीय पंचायत परिषद निरंतर सरकारों और गावों के साथ समन्वय स्थापित करके कार्य कर रहा है। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के कार्यों के मूल में रचना और संघर्ष की अहम भूमिका रही है। जहां जरूरत है रचना की वहां रचना और जहां गावों के अधिकार दिलाने के लिए जरूरत है संघर्ष की, वहां संघर्ष करता रहा है।
74 वें संविधान संशोधन पर मुहर लगाने का कार्य किया: सुबोध कांत
उन्होंने कहा कि यह अखिल भारतीय पंचायत परिषद के लिए बड़े ही गौरव की बात है कि इसके अधिवेशन में ही राजीव गांधी ने देश में पंचायती राज को लागू करने की घोषणा की की थी। इसके बाद 1993 में नरसिम्हा राव जी ने देश में 73 वें और 74 वें संविधान संशोधन पर मुहर लगाने का कार्य किया। परिषद के सभी अध्यक्षों, जय प्रकाश नारायण, बालवंत राय मेहता, लाल सिंह त्यागी आदि ने पंचायतों के अधिकारों के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया है। आज भी पंचायतों के संविधान प्रदत्त सभी 29 अधिकारों को राज्यों ने नहीं दिया है।
पंचायत परिषद इसके लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। हमारा यह संघर्ष पंचायतों को पूर्ण अधिकार दिलाने तक जारी रहेगा। इस कार्यक्रम के दौरान ढेर सारे स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया, जिन्हें पुरस्कृत भी किया गया।
Updated on:
17 Aug 2023 02:58 pm
Published on:
17 Aug 2023 02:56 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
