8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

EXCLUSIVE- सपा, कांग्रेस व रालोद महागठबंधन पर गुलाम नबी आजाद व जयंत चौधरी का बड़ा बयान 

महागठबंधन को लेकर यूपी कांग्रेस प्रभारी और रालोद महासचिव से खास बातचीत

2 min read
Google source verification

image

sharad asthana

Dec 24, 2016

mahagathbandhan

mahagathbandhan

नई दिल्ली/नोएडा। यूपी में अभी भी महागठबंधन की संंभावना तलाशी जा रही है। चर्चा है कि भाजपा और बसपा को छोड़ लगभग हर दल खुद को एक महागठबंधन की छांंव में लाने को तैयार हैं। खबर तो यह भी चल रही है कि सपा, कांग्रेस और रालोद में सीटों को लेकर बंटवारा भी हो गया है। इस खबर की कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता ने यह कहकर हवा निकाल दी कि यह सब मीडिया की अटकलबाजी है। वहीं, जयंत चौधरी ने भी इसे अटकलबाजी बताया है।

सपा, रालोद व कांग्रेस के गठबंधन को लेकर एक खबर खूब चर्चा में है। इसमें बताया गया है कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों में महागठबंधन तय हो गया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल मिलकर लड़ेंंगी। सीटों के बंटवारे पर भी खबर में कहा गया कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से सपा 303, कांग्रेस 78 और रालोद 22 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

यूपी कांग्रेेस प्रभारी का बयान

वहीं, इन खबरों के बारे में जब जब यूपी कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद से बात की गई तो उन्होंने इसे मीडिया की अटकलबाजी करार दिया। गुलाम नबी आज़ाद ने कहा, शरद यादव के यहां प्रमुख नेताओं का जमावड़ा एक सामान्य कार्यक्रम था, जिसमे शिष्टाचारवश सभी एकत्र हुए थे। उन्होंने ऐसे किसी गठबंधन पर चर्चा होने से साफ इनकार किया।

जयंत चौधरी ने यह कहा

उधर, इस मामले में रालोद नेता जयंत चौधरी का कहना है कि गठबंधन को लेकर अभी ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई है। मीडिया में पता नहीं कहां से ये खबरें चल रही हैं। सीटों के समझौते को लेकर भी खबर चल रही है। इतना आसान नहीं होता ये सब। फिलहाल अभी ऐसा कुछ नहीं है।

क्‍यों हुई चर्चा

गौरतलब है कि शुक्रवार को जेडीयू नेता शरद यादव के यहां चौधरी चरण सिंह पर लिखी पुस्तक के विमोचन पर यूपी के कई राजनेताओं का जमावड़ा हुआ तो महागठबंधन की चर्चा होने लगी। सपा नेता अमर सिंह, जेडीयू से शरद यादव और केसी त्यागी, कांग्रेस से गुलाम नबी आज़ाद और अहमद पटेल, आरएलडी से अजीत सिंह और जयंत चौधरी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। हालांकि किसी भी नेता ने इस तरह के गठबंधन की सम्भावना पर कोई मुहर नहीं लगाई।

ये भी पढ़ें

image