
नोएडा. 7 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं करने पर विद्युत निगम ने जीआईपी मॉल का कनेक्शन काट दिया है। बिजली का कनेक्शन कटते ही मॉल की व्यवस्था चरमरा गर्इ है। हालांकि, पहले सभी चीजें जनरेंटर से चलार्इ गई। साथ ही विभाग को कुछ पेमेंट के लिए चेक भी दिए गए गए। वहीं, जब पत्रिका ने इस संबंध में मॉल के अधिकारियों का पक्ष जानने के लिए कॉल किया तो मॉल के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ने फोन नहीं उठाया।
अल्टीमेटम देने पर भी नहीं भरा बिल, तो काटी बिजली
एससी राकेश राणा ने बताया कि सेक्टर 18 स्थित जीआईपी मॉल पर विद्युत निगम का करीब 7 करोड़ रुपए बकाया है। रकम अदा नहीं करने पर मॉल का कनेक्शन काट दिया गया। गौरतलब है कि इससे मॉल में व्यवस्थाएं बिगड़ गई है। मॉल में एक मल्टीप्लेक्स, फूड कोर्ट समेत कई दुकानें हैं। मॉल प्रबंधन दिन में जनरेटर चलवाकर किसी तरह बिजली की आपूर्ति करता दिखा। लेकिन रात के शो बंद कर दिए गए। रात नौ बजे के बाद दुकानें भी बंद कर दी गई। मॉल के बिजली विभाग के अधिकारी राहुल ने बताया कि बिजली विभाग के पास कंपनी का करीब 7 करोड़ रुपए बकाया है। इसके लिए कंपनी ने दो बार चैक भी जमा किया था, जिसे किसी कारण वश बिजली विभाग ने जमा करने से मना कर दिया। इसके बाद बिजली विभाग ने बिना किसी जानकारी दिए मॉल का कनेक्शन काट दिया।
बिना बिजली बिल जमा किए नहीं जोड़ा जाएंगा कनेक्शन
विद्युत वितरण एससी राकेश राणा ने बताया कि जीआईपी मॉल का करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये बकाया था। जो अब 7 करोड़ है। इसके लिए मॉल ने दो बार चैक भी विभाग के पास जमा कराया। लेकिन दोनों चैक बैंक बाउंस हो गए, जिसके चलते विभाग ने कार्रवाई करते हुए कनेक्शन काट दिए हैं। जब तक जीआईपी मॉल बकाया राशि जमा नहीं करा देता है, तब तक वहां बिजली आपूर्ति नहीं की जाएगी। कनेक्शन काटने से पहले कर्इ बाद मॉल प्रबंधकों को इस संबंध में नोटिस व अन्य माध्यम से सूचना दी गर्इ थी, लेकिन किसी ने उचित कदम नहीं उठाया।
Published on:
27 Nov 2017, 9:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.