1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपने पार्टनर के लिए Lucky साबित होती हैं इन 4 राशियों की लड़कियां, क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक हर राशि के लोगों की अपनी खूबी व स्वभाव होता है। चार राशि की लड़कियों के बारे में शास्त्र में खास जिक्र किया गया है।

2 min read
Google source verification
girls-of-these-zodiac-are-lucky-cover-jpg_1200x630xt.jpg

नोएडा। हिंदू रीति-रिवाज में शादी एक पवित्र रिश्ता बताया गया है। इतना ही नहीं, शादी से पहले लड़के और लड़की के परिवार वाले कुंडली से लेकर तमाम तरह की जांच पड़ताल करते हैं। वहीं शादी के बाद लड़का किसी भी लड़की से यही उम्मीद करता है कि उसकी जीवनसाथी उसे अच्छी तरह से समझे और उसके परिवारवालों का भी ध्यान रखे। वहीं ज्योतिष शास्त्र की मानें तो कुछ राशियों की लड़कियां इस मामले में लड़कों के लिए एकदम परफेक्ट मानी जाती हैं। पंडित विनोद शात्री बताते हैं कि वैसे तो ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियां होती हैं। हर एक की अपनी खूबी, स्वभाव और व्यक्तित्व होता है। लेकिन शास्त्र में 4 ऐसी राशियों का जिक्र किया गया है, जिनमें जन्मी लड़कियां शादी के बाद अपने पति के लिए बहुत ही लकी साबित होती हैं।

यह भी पढ़ें: गन्ने फेंककर सीखा था भाला फेंकना, आज है 60 मीटर से ऊपर की थ्रो फेंकने वाली देश की पहली महिला एथलीट

1. कर्क- वह बताते हैं कि शात्रों के मुताबिक कर्क राशि की लड़कियां रिश्तों के प्रति वफादार होती हैं। ऐसा माना जाता है कि ये हमेशा स्थिर रिश्ते की तलाश में रहती हैं और इस राशि की लड़कियां जिस भी लड़के का हाथ एक बार थाम लेती हैं, उसे फिर उम्र भर नहीं छोड़ती।

2. कुंभ- कुंभ राशि की लड़कियों के बारे में कहा जाता है कि इसमें जन्मी लड़कियां साहसी, आत्मविश्वासी और मजबूत स्वभाव की होती हैं। इन्हें हर परिस्थिति में खुद को ढालना आता है और ये अपने जीवनसाथी के लिए स्नेह व प्यार की भावना रखती हैं। माना जाता है कि जिन लड़कों से इस राशि की लड़कियों की शादी होती है वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं।

यह भी पढ़ें: नोएडा में बनेगा देश का पहला हेरिटेज इंस्टीट्यूट, खासियत ऐसी कि विदेशी यूनिवर्सिटी भी हो जाएंगी फेल

3. तुला- जिन लड़कियां की तुला राशि है वह रिश्तों में संतुलन और स्थिरता प्रदान करती हैं। ऐसा कहा जाता है कि ये संकट काल में अपने जीवनसाथी का दामन कभी भी नहीं छोड़ती हैं और इन्हें मुश्किल से मुश्किल समय से बाहर आना भी बखूबी आता है। इतना ही नहीं, इन राशि की लड़कियां रिश्ते के प्रति ईमानदार और वफादार होती हैं।

4. मीन- मीन राशि की लड़कियों के बारे में कहा जाता है कि वह बेहद इमोशनल और केयरिंग स्वभाव की होती हैं जो कि अपने पति का ख्याल हमेशा रखती हैं। इस राशि की लड़कियां मुश्किल समय में भी अपने पार्टनर के साथ खड़ी रहती हैं और वह बेस्ट पत्नी साबित होती हैं।

Story Loader