25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे सपा के इस पूर्व मंत्री के ‘घर’ में रहेंगे

इससे पहले मिला था यहां पर फ्लैट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 26 Sep 2018, 11:34 AM IST

rajnath singh

अब गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे सपा के इस पूर्व मंत्री के 'घर' में रहेंगे

नोएडा।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे गृहमंत्री राजनाथ सिंह अपना सरकार बंगला खाली कर अपने निजी आवास में भले चले गये हो, लेकिन अब उनके बेटे भाजपा विधायक पंकज सिंह सपा के इस पूर्व मंत्री के घर में रहेंगे।दरअसल उन्हें दिलकुशा में नया सरकारी अावास मिल गया है।यह अावास सपा शासन काल में सपा के इस मंत्री का हुआ करता था।इससे पहले पंकज सिंह को बहखंडी मंत्री आवास में फ्लैट आवंटित था।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-रोती-बिलखती आठ साल की बेटी ने बताई पिता की ये घिनौनी करतूत

सपा शासन काल में इस मंत्री का था यह आवास

गृहमंत्री के बेटे अौर नोएड विधानसभा से भाजपा विधायक पंकज सिंह को दिलकुशा में नया सरकारी आवास मिल गया है।यह सरकारी आवास सपा शासन काल में मंत्री होने के नाते राजेंद्र चौधरी को आवंटित था।पंकज के साथ ही लखनऊ उत्तरी के विधायक नीरज बोरा को भी दिलकुशा में ही आवास मिला है।दोनों आवास साथ ही हैं।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबरः इस वजह से भाई शिवपाल का साथ छोड़ बेटे अखिलेश के साथ रैली में पहुंचे थे मुलायम सिंह यादव!

इससे पहले यहां मिला था विधायक को आवास

बता दें कि दिलकुशा से पहले नोएडा विधानसभा सीट के विधायक पंकज सिंह को अभी तक सी-1102 बहुखंडी मंत्री आवास में फ्लैट आवंटित था। जबकि नीरज बोरा को माल एवेन्यू में आवास दिया गया था। दोनों ने दूसरे आवास के लिए आवेदन दिया था। इस क्रम में उन्हें यह आवास आवंटित किए गए। माना जा रहा है कि गृहमंत्री के सांसद के रूप में होने वाले कार्यो में कोई व्यवधान न पड़े, इसलिए यह आवास लिए गए। उनके प्रतिनिधि दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने बताया कि विधायक पंकज सिंह को आवंटित ए-4 दिलकुशा में मंगलवार को सांसद का कार्यालय भी खोल दिया गया।

यह भी पढ़ें-जीजा की गोली का शिकार हुए युवक की उपचार के दौरान हुर्इ मौत, खुद भी आत्महत्या कर चुका है आरोपी