
इस वजह से भाई शिवपाल का साथ छोड़ बेटे अखिलेश के साथ रैली में पहुंचे थे मुलायम सिंह यादव!
नोएडा।भार्इ शिवपाल यादव आैर बेटे अखिलेश यादव के बीच हुए विवाद में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव भार्इ के साथ खड़े दिख रहे थे। लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में हुर्इ समाजवादी की रैली में मुलायम सिंह की मौजूदगी ने अखिलेश यादव का राजनैतिक रूप मजबूत कर दिया है।हालांकि मुलायम सिंह यादव भार्इ शिवपाल को छोड़कर बेटे अखिलेश यादव के पास एेसे ही नहीं पहुंचे।इसके पीछे एक बड़ी वजह है।जिसकी चर्चा राजनीतिक गलियारों में जोर पकड़ रही है।उधर शिवपाल यादव भी बड़े भार्इ मुलायम सिंह को अपने साथ आने का दावा कर रहे है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-जबरदस्त बरसात ने लोगो का जीना दूभर कर दिया
इस वजह से मुलायम सिंह यादव अपने बेटे अखिलेश यादव की रैली में हुए शामिल
दरअसल समाजवादी पार्टी ने अपना जनाधार बढ़ाने आैर लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीट पाने के लिए तैयारियां शुरु कर दी है।इसके लिए सपा नेताआें ने लखनऊ से अपनी साइकिल रैली निकाली थी। सभी जिलों से होते हुए रैली का समापन दिल्ली में हुआ।यहां अखिलेश यादव के साथ मुलायम सिंह यादव भी जंतर मंतर में पहुंचे।सपा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि साइकल रैली के समापन पर दिल्ली के जंतर-मंतर में हुई जनसभा में मुलायम सिंह एेसे ही नहीं पहुंचे।इसकी वजह उनकी नाराजगी था।इसी के चलते शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद मुलायम सिंह के निवास पर जाकर उन्हें मनाया।इतना ही नहीं सूत्रों की माने तो करीब तीन घंटे की भारी मशक्कत के बाद मुलायम सिंह यादव बेटे के साथ रैली में शामिल होने को तैयार हुए।
शिवपाल यादव भी भार्इ को साथ लाने का कर रहे है दावा
अखिलेश यादव के साथ मुलायम सिंह यादव के रैली में पहुंचकर जो बात कही उससे कहीं न कहीं शिवपाल को झटका मिला है।हालांकि अब भी सेक्युलर मोर्चे से जुड़े पदाधिकारियों ने दावा किया कि शिवपाल भी मुलायम को अपने मंच पर लाने की कोशिश में लगे हुए हैं।इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि मुलायम सिंह जरूर आएंगे। इसके साथ ही शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संगठन के विस्तार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिवपाल के समर्थकों का कहना है कि अब मंडल व विधानसभा स्तर के सम्मेलनों में शिवपाल अपने जनाधार की ताकत दिखाएंगे। 27 सितंबर को सहारनपुर में शिवपाल वामसेफ के नेताओं के साथ जनसभा करेंगे।
Published on:
25 Sep 2018, 2:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.