
पैसे मांगने पर 62 साल के बुजुर्ग ने तीसरी बेगम के साथ किया कुछ ऐसा, अब जाना पड़ा थाने
बिजनौर।केंद्र सरकार ने भले ही तीन तलाक को लेकर अध्यादेश जारी कर दिया हो, लेकिन हालात अब भी जस के तस बने हुए है।यही वजह है कि तीन तलाक के सारे दावे फेल होते नजर आ रहे है।इसकी वजह यूपी के बिजनौर में एक बहुत ही चौकाने वाला मामला सामने आया है।जहां आरोप है कि पुलिस ने प्रेमिका की जिद पर पहले तो प्रेमी से उसकी पत्नी को फोन पर ही तीन तलाक कहलवा दिया।इसके बाद थाने परिसर में प्रेमिका का निकाह प्रेमी से संपन्न करा दिया गया।हालांकि थाना प्रभारी ने इस बात से इनकार किया है।वहीं यह मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-थाने में प्रेमिका के हंगामे पर पति ने पत्नी को दिया तलाक,थाने में प्रेमी प्रेमिका ने किया निकाह
फोन पर दिया तीन तलाक आैर कर लिया
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में बरुकी का रहने वाले परिवर्तित नाम आसिफ गांव की ही एक लड़की से प्यार करता था। दोनों का प्यार परवान चढ़ चुका था। लेकिन आसिफ के परिवार वालों ने उसका विवाह प्रेमिका की जगह पड़ोसी गांव की युवती ने जुलार्इ माह में करा दिया। कुछ दिन तक तो सब सही चलता रहा। आरोप है कि सोमवार को आसिफ की प्रेमिका उसके घर पहुंच गर्इ। वह जबरन निकाह की जिद पर अड़ गर्इ। इस पर भारी हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गर्इ। मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमी आसिफ आैर प्रेमिका को लेकर थाने पहुंच गर्इ।
जहर खाने की जिद करने पर मौलवी को बुलाकर कराया निकाह
अारोप है कि प्रेमिका ने थाने पहुंचकर हंगामा करने के साथ ही जहर खाने की धमकी दी। इस पर उसके प्रेमी आसिफ ने फोन पर अपनी पत्नी को तीन तलाक बोलकर उससे तलाक ले लिया। तलाक की सूचना पर उसकी पत्नी भी परिजनों के साथ थाने पहुंच गर्इ। यहां दोनों पक्षो में बातचीत के बाद प्रेमी और प्रेमिका का निकाह थाने परिसर में पुलिस की मौजूदगी में मौलवी द्वारा करा दिया गया। हालांकि इस मामले को लेकर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने थाने के अंदर निकाह की बात से इंकार करते हुए निकाह की बात और इस मामले से अनभिज्ञता जताई है।
Updated on:
25 Sep 2018, 11:17 AM IST
Published on:
25 Sep 2018, 11:17 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.