26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय ध्वज फहराने पर पुलिस ने दर्ज की एफआर्इआर, जानिए क्यों

मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 24 Sep 2018, 5:59 PM IST

flag

राष्ट्रीय ध्वज फेहराने पर पुलिस ने दर्ज की एफआर्इआर, जानिए क्यों

ग्रेटर नोएडा।राष्ट्रीय ध्वज फहराना हमारे लिए गर्व की बात है।यही वजह है कि देश में सरकारी विभाग से लेकर कर्इ बड़ी कंपनियाें समेत लोग अपने घरों की सबसे ऊंची जगह पर सम्मान के लिए राष्ट्रीय ध्वज को फहराते है, लेकिन ग्रेटर नोएडा के नाॅलेज पार्क में काॅलेज प्रशासन को झंडा फेहराना भारी पड़ गया।इसकी वजह से उसके खिलाफ संगठन द्वारा एफआर्इआर कराना है।साथ ही राष्ट्रीय ध्वज को ससम्मान उतारा।जिसके बाद पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-मेरठ मे बारिश ने तोड़ा पिछले 10 साल का रिकॉर्ड । 5 घंटे से लगातर पड़ रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

काॅलेज में एेसे फहराया जा रहा था राष्ट्रीय ध्वज

दरअसल ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित यूनाइटेड कॉलेज में फटा हुआ। राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा रहा था। इसका पता करप्शन फ्री इंडिया संगठन को लगा। इस पर संगठन के संस्थापक चौ प्रवीण भारतीय ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं ने नॉलेज पार्क पुलिस से की। कार्यकर्ताओं ने नॉलेज पार्क थाने पहुंचकर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। जिलाध्यक्ष दिनेश नागर ने बताया कि यह राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त के अवसर पर भी तिरंगा फटा हुआ था। इतने दिन बाद भी कॉलेज प्रशासन ने तिरंगे को नहीं बदलवाया।

यह भी पढ़ें-सुब्रहम्ण्यम स्वामी ने करुणानिधि के दावे को बताया गलत कहा, यूपी के इस शहर में हुआ था रावण का जन्म

शिकायत मिलते ही दर्ज की रिपोर्ट जांच में जुटी पुलिस

पुलिस द्वारा मामले में जांच कर एफआर्इआर दर्ज करने की बात पर कार्यकर्ता भड़क गये।उन्होंने रिपोर्ट दर्ज न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।साथ ही अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।जिसके बाद पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।वहीं इस मामले में सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।मामले की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग