
Noida man cheat women to take money
नोएडा. आपको रणवीर सिंह की फिल्म lady vs ricky bahl तो याद होगी ही, जिसमें अभिनेता लड़कियों और खासकर शादीशुदा महिलाओं के साथ रिलेशन बना उनसे रुपए ठगता था। जिसके बाद फिल्म की अभिनेत्री मिलकर अभिनेता को सबक सिखाती हैं। कुछ ऐसी ही फिल्मी घटना ग्रेटर नोएडा में भी देखने को मिली है। बिसरख कोतवाली पुलिस ने एक फर्जी मैनेजर का पर्दाफाश किया है, जो देशभर में तलाकशुदा महिलाओं को शादी का झांसा देकर यौन संबंध और ठगी करता था।
मैट्रिमोनियल साइट पर के जरिए महिलाओं को फंसाता था
आरोपी मैट्रिमोनियल साइट पर जाकर तलाक शुदा महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। इन महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर पहले उनसे यौन संबंध बनाता था और फिर अपनी मजबूरी बताकर आर्थिक मदद मांगता था। रुपये ऐंठने के बाद में वह अपनी पहचान बदल दिया करता था।
इस नाम से है हिमशिखर मैट्रिमोनियल साइट पर
हिमशिखर ने मैट्रिमोनियल साइट पर रोहन वर्मा से अकाउंट बनाया है। मैट्रिमोनियल साइट पर उसने अपने प्रोफाइल में लिख रखा था कि वह तलाकशुदा है और एक बड़ी कार निर्माता कंपनी में मैनेजर है।
अब तक करीब 50 लाख रुपये की कर ठगी कर चुका है
पुलिस के सीनियर अफसरों की मानें तो ये फर्जी मैनेजर हिमशिखर वर्मा अभी तक बैंगलूरु, आगरा, दिल्ली सहित ग्रेटर नोएडा में 8 से ज्यादा महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी कर चुका है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बिसरख कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को गौर सिटी में रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मैट्रिमोनियल साइट पर एक व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई थी। उसकी ओर से ही शादी का प्रस्ताव रखा गया था। बाद में परिवार के लोगों से मुलाकात के बाद दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार हो गए। इससे पहले की शादी की तारीख तय होती उसने मुझे बताया कि उसको विदेश जाना है और उसको दो लाख रुपयों की अति आवश्यकता है।
पीड़िता के अनुसार आरोपी पर विश्वास करके उसको दो लाख रुपये दे दिये। बाद में कई दिनों तक उससे मुलाकात नहीं हुई। फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर ग्रेटर नोएडा स्थित गौर सिटी के पास ही आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान हिमाचल के मंडी जिले के रहने वाले हिमशिखर वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी ने बैंगलुरु में रहने वाली एक महिला को भी शादी का झांसा देकर 19 लाख की ठगी की थी। जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ आगरा और दिल्ली में भी तलाकशुदा महिलाओं से ठगी के मामले दर्ज कराए हैं।
महिलाओं ने गैंग बना आरोपी को जेल भिजवाया
हिमशिखर पर कुछ दिन पहले नोएडा की एक लड़की को शक हुआ। महिला ने फेसबुक पर आरोपी को तलाशा। इसके बाद पीड़ित महिला ने उसकी पोस्ट पर लाइक या कमेंट करने वाली हमउम्र महिलाओं से संपर्क साधा तो रोहन का असल चेहरा सामने आया। फेसबुक पर करीब दस महिलाएं ऐसी मिलीं जिनसे उसने संबंध बनाने के साथ ही करीब 50 लाख रुपये ठगे थे। इसके बाद सभी पीड़ित महिलाओं ने रोहन को जेल पहुंचाने की ठानी। व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ीं पीड़ित महिलाएं नोएडा और ग्रेटर नोएडा की दो महिलाओं ने फेसबुक पर पीड़ितों को खोजने के बाद एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया। ग्रुप में जानकारी शेयर करने के साथ ही वह रोहन की वाल पर आने वाली महिलाओं को अपने ग्रुप से जोड़ती गईं। इस दौरान आगरा की रहने वाली एक महिला ने बताया कि आरोपी उसके संपर्क में है। इसके बाद उन्होंने ग्रेटर नोएडा के एसपी देहात सुनीति से मदद मांगी। आगरा की रहने वाली महिला ने सोमवार को आरोपी को मिलने के बहाने ग्रेटर नोएडा के एक मॉल में बुलाया। यहां पहले से मौजूद पुलिस की टीम ने उसे दबोच लिया।
पहली मुलाकात में सोने की अंगूठी लाता था
एक पीड़ित महिला ने बताया कि महिला ने बताया कि उसने बताया कि मुबंई में उसका अपना घर है, लेकिन एक दिन पिता की बीमारी का बहाना बनाकर दो लाख ठग लिए, लेकिन पैसे लेने के बाद उसने महिला को मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। फेसबुक आईडी से ब्लॉक कर दिया। मुलाकात पर पहना देता था सगाई की अंगूठी तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर वह अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसा लेता था। पहले दिन जब महिला को मिलने बुलाता तो सोने की अंगूठी साथ लेकर आता था। एकदम भावुक होकर सगाई की अंगूठी पहना देता था। वह कई महिलाओं से सगाई कर चुका है।
Published on:
12 Sept 2017 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
