अट्टा मार्केट में एक दुकानदार ने बताया कि जीएसटी बिल लागू होने के बाद ग्राहकों की कमी देखी जा रही है। वैसे हर दिन बीस से तीस हजार रुपये की सेल थी, लेकिन वह अब घट कर एक से दो हजार रह गर्इ है। इसका कारण दुकानदारों से लेकर ग्राहकों को भी जीएसटी के संबंध में जानकारी न होना है। अक्सर दुकानदार आकर पक्का बिल मांग रहे हैं। इतना ही नहीं छूट देने की बात कर रहे हैं, लेकिन दुकानदार घाटा होने की वजह से इसके विरोध में खड़ा है।