11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहन का रिश्ता तय करने आया युवक, नारियल और ₹100 सगुन दिया, फिर 2 लड़कियों लेकर हुआ फरार

बांदा जिले में खुद का गलत परिचय देकर युवक एक परिवार में दाखिल हुआ, फिर दो लड़कियों को लेकर फरार हो गया। लड़कियों के साथ फरार (Young man absconds with girls) होने वाले शख्स ने अपनी बहन के रिश्ते की बात कहकर परिवार को झांसे में लिया था।

2 min read
Google source verification

बांदा

image

Vinay Shakya

May 11, 2026

AI Image

सांकेतिक AI इमेज

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बांदा जिले में अपनी बहन का रिश्ता (Sister Relationship) कराने के बहाने आया अज्ञात व्यक्ति 2 लड़कियों को लेकर फरार (Youth absconds with two girls) हो गया। अब यह मामला पुलिस के पास पहुंचा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बांदा जिले का यह अनोखे मामला चर्चा में है।

विश्वास की आड़ में आरोपी ने कर दिया कांड

बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति अपनी बहन का रिश्ता कराने की बात कहकर एक परिवार में दाखिला हुआ। अज्ञात शख्स ने खुद को तिंदवारी क्षेत्र के माटा गांव का निवासी शिवम बताया। इसके बाद आरोपी ने घर के सदस्यों से कहा कि वह अपनी बहन का रिश्ता उनके बेटे से कराना चाहता है।

रिश्ते की बात बढ़ी, नारियल और ₹100 सगुन दिया

लड़कियों के साथ फरार होने वाले सख्स ने नरैनी कोतवाली क्षेत्र निवासी एक परिवार से अपनी बहन के रिश्ते की बात शुरू की। बातचीत आगे बढ़ी तो आरोपी ने परिवार वालों को सगुन के तौर पर 100 रुपए और नारियल देकर सगाई तक की बात पक्की कर ली। परिवार वालों को भरोसा हो गया तो उन्होंने आरोपी को रात में अपने घर पर रोक लिया और जमकर खातिरदारी की।

अगले दिन जब युवक विदा होने लगा तो लड़की का पिता उसे छोड़ने के लिए नरैनी तक गया। इसी बीच घर की विवाहित बेटी और उसके पड़ोसी की रहने वाली आदिवासी परिवार की किशोरी (15) बाजार जाने के लिए घर से निकली। आरोपी ने दोनों लड़कियों को बाजार तक छोड़ने की बात कहकर उन्हें गाड़ी में बिठा लिया और फरार हो गया।

पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू की

अज्ञात शख्स के साथ बाहर गई लड़कियां काफी देर तक घर नहीं लौटीं तो परिजनों को शक हुआ। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जब परिजनों ने आरोपी द्वारा बताए गए एड्रेस की जानकारी निकाली तो पता चला कि वहां शिवम नाम का कोई शख्स नहीं रहता है।

पुलिस ने क्या कहा?

घटना के संबंध में कोतवाली प्रभारी राम दिनेश तिवारी ने बताया कि युवती और किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें सक्रिय हैं और सर्विलांस और अन्य माध्यमों से उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।