11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांदा में डबल मर्डर से सनसनी: पिता ने संपत्ति में हिस्सा देने से इनकार किया तो बेटे ने मां और भाई को मारी गोली

Son shoots dead mother and brother: उत्तर प्रदेश के बांदा में पुश्तैनी जमीन बेचने के विवाद में बेटे ने अपनी मां और भाई को गोली मार दी, जिनकी मौत हो गई है। पुलिस अधीक्षक ने घटना की जानकारी दी; उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए चार टीम टीमें लगाई गई हैं।

2 min read
Google source verification
बांदा में बेटे ने मां और भाई की हत्या की, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Mother and son murdered in Banda: बांदा में पुश्तैनी जमीन को बेचने के बाद मिली रकम के बंटवारे को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि 42 वर्षीय आरोपी ने अपनी मां और भाई को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। आनन-फानन दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गोली लगने से मां और बेटे की मौत हो गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। मामला पुश्तैनी जमीन को बेचने के बाद का विवाद निकल कर सामने आया है। घटना बबेरू थाना क्षेत्र की है।

लाइसेंसी बंदूक से मां-बेटे की हत्या

उत्तर प्रदेश के बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र में सनसनीखेज घटना घटी जब बीते रविवार को पुश्तैनी जमीन को बेचने के बाद मिली रकम का बंटवारा हो रहा था। राजकिशोर मिश्रा ने अपने पिता जगदीश मिश्रा से अपना हिस्सा मांगा। इस दौरान दोनों में बहस हो गई। अपने हिस्से की रकम मिलता ना देख राजकिशोर मिश्रा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से 62 वर्षीय मां शांति देवी और 44 वर्षीय भाई देवीदीन मिश्रा को गोली मार दी।

ग्रामीणों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हत्या करने के बाद राज किशोर मिश्रा मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया

पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने मृतक परिजनों से बातचीत की। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राजकुमार मिश्रा ने अपनी मां और छोटे भाई को गोली मार दी। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी जांच और साक्ष्य एकत्र करने के लिए बुलाया गया। घटना की पृष्ठभूमि के संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के पिता ने पुश्तैनी जमीन को बेचा था जिसका आरोपी विरोध कर रहा था। इसके बाद उसने यह घटना की है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई गई है।