11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शुभेन्दु अधिकारी सरकार में मंत्रियों को बांटे गए विभाग, दिलीप घोष को तीन और अग्निमित्रा पॉल को मिला एक मंत्रालय

Suvendu Adhikari Cabinet Minister: पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण के दो दिन बाद मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने मंत्रियों के बीच मंत्रालय का बंटवारा कर दिया है। दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल,अशोक कीर्तनिया, खूदीराम टुडू, निशीथ प्रमाणिक बीच मंत्रालय का बंटवारा हो गया है।

2 min read
Google source verification
Suvendu Adhikari finalised minister portfolio

शुभेन्दु अधिकारी कैबिनेट(फोटो-IANS)

Suvendu Adhikari New Government: पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने सोमवार को अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। शुभेन्दु अधिकारी के साथ 5 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। अब सभी मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। बंगाल बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, पंचायत और पशु संसाधन विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल कल्याण विभाग दिया गया है। इसके अलावा अशोक कीर्तनिया को खाद्य विभाग की जिम्मेदारी मिली है। खूदीराम टुडू को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग सौंपा गया है, जबकि निशीथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास, खेल और युवा कल्याण विभाग मिला है। आपको बता दें कि राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है।

शुभेन्दु अधिकारी ने लिए कई बड़े फैसले


सरकार के पहले ही कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने कई बड़े फैसलों का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब पश्चिम बंगाल में केंद्र सरकार की कई योजनाएं पूरी तरह लागू की जाएंगी। इनमें आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम श्री और पीएम विश्वकर्मा जैसी योजनाएं शामिल हैं। सीएम ने यह भी कहा कि राज्य में भारतीय न्याय संहिता (BNS) को लागू किया जाएगा। साथ ही सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बीएसएफ को बॉर्डर फेंसिंग के लिए जमीन देने का फैसला भी लिया गया।

महिलाओं के लिए भी घोषणा


महिलाओं के लिए सरकार ने ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना लागू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत योग्य महिलाओं को हर महीने सीधे बैंक खाते में 3000 रुपये दिए जाने की बात कही गई है। भाजपा ने चुनाव के दौरान इस योजना का वादा किया था। पिछली योजना में सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये और एससी-एसटी वर्ग की महिलाओं को 1700 रुपये मिलते थे। इसके अलावा सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और उज्ज्वला योजना को भी राज्य में तेज़ी से लागू करने की बात कही है।