11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व सीएम स्टालिन से मिलते ही गले लगे मुख्यमंत्री विजय, डीएमके प्रमुख को टीवीके नेता से हार का करना पड़ा था सामना

Tamil Nadu New Chief Minister: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय ने पूर्व सीएम एमके स्टालिन से मुलाकात की है। दोनों नेता मिलते ही एक-दूसरे के गले लगे। स्टालिन के साथ पूर्व उप-मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन भी मौजूद थे। एमके स्टालिन को टीवीके के नेता ने विधानसभा चुनाव में हरा दिया था।

2 min read
Google source verification
Tamil nadu CM Vijay

एमके स्टालिन से मिले सीएम विजय(फोटो-IANS)

Vijay Meets M K Stalin: मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय लगातार एक्शन में हैं। राज्य के लोगों के लिए उन्होंने कई अहम फैसले भी लिए हैं। सीएम बनने के बाद विजय ने पूर्व सीएम एमके स्टालिन से मुलाकात की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है। स्टालिन से मिलते ही विजय गर्मजोशी के साथ उनके गले लगे। स्टालिन के साथ पूर्व उप-मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन भी मौजूद थे। विजय ने गर्मजोशी से उनके भी गले लगे। एक दिन पहले ही विजय ने तमिलनाडु के नए सीएम के तौर पर शपथ ली। उनके साथ पार्टी के अन्य 9 नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। आपको बता दें कि टीवीके के नेता से स्टालिन को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

सीएम बनते ही लिया बड़ा फैसला


सीएम बनने के कुछ ही घंटो में विजय ने कई बड़े ऐलान रज्य के लोगों के लिए कर दिए। उन्होंने सबसे पहले घरेलू उपभोक्ताओं के लिए हर बिल पर 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की। इसमें एक शर्त यह जोड़ी गई कि इस सुविधा का लाभ सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा जिनकी दो महीने के बिलिंग साइकिल में कुल बिजली 500 यूनिट तक की खपत हुई हो।

आर्थिक स्थिति ठीक करने की जरुरत- विजय


इसके अलावे भी उन्होंने कुछ घोषणाएं की। राज्य में बढ़ते नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए भी फैसला किया। उन्होंने 65 मादक पदार्थ के लिए शेष कार्य बल बनाने की भी घोषणा की। राज्य के खजाने के बारे में बोलते हुए विजय ने कहा कि सरकार पर 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है। राज्य की आर्थिक स्थिति अभी सबसे बड़ी चुनौती है, जिसे ठीक करने की जरुरत है।

अपने पहले भाषण में विजय ने क्या कहा


शपथ ग्रहण के बाद विजय ने मंच से भाषण भी दिया था। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि यहां कई पावर सेंटर नहीं होंगे, सिर्फ एक पावर सेंटर होगा, वो मैं हूं। अपने भाषण में उन्होंने टीवीके कार्यकर्ताओं का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, 'आपके बिना कुछ नहीं होता। विजय ने लोगों से अनुरोध किया कि चलिए मिलकर नई शुरुआत करते हैं।

सीएम स्टालिन खुद हार गए अपना चुनाव


तमिलनाडु के इस विधानसभा चुनाव में एमके स्टालिन को मुख्यमंत्री पद से हाथ धोना पड़ा। उनके पार्टी डीएमके को महज 59 सीटों से संतोष करना पड़ा। साथ ही वो अपना खुद का चुनाव भी हार गए। टीवीके के वीएस बाबू ने उन्हें चुनाव में हरा दिया। टीवीके 108 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी इस चुनाव में बन गई।