
विजय बने तमिलनाडु के नए सीएम(फोटो-IANS)
Tamil Nadu New CM: कई दिनों के सियासी हलचल के बाद आखिरकार 10 मई 2026 को टीवीके चीफ जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के अगले सीएम के तौर पर शपथ ले ली। विजय के शपथ लेने के साथ ही तमिलनाडु के नए सीएम बन गए हैं। विजय के साथ 9 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी पहुंचे थे। इसके साथ ही कई अन्य नेता भी इस दौरान मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने जोरदार भाषण भी दिया।
शपथ ग्रहण के बाद तमिलनाडु के नए सीएम विजय ने जोरदार भाषण भी दिया। इस भाषण में उन्होंने कहा कि यहां कई पावर सेंटर नहीं होंगे, सिर्फ एक पावर सेंटर होगा, वो मैं हूं। उन्होंने आगे कहा कि हम सेक्यूलर सरकार हैं। अपने भाषण के दौरान उन्होंने टीवीके कार्यकर्ताओं का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, 'आपके बिना कुछ नहीं होता, मेरे वॉट्सऐप वॉरियर्स को शुक्रिया। चलिए मिलकर नई शुरुआत करते हैं।
आपको बता दें कि तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में विजय की टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। पार्टी ने 108 सीटें हासिल की। लेकिन बहुमत के 118 के जादुई आंकड़ें से दूर थी। पहले कांग्रेस के 5 विधायकों के अलावा किसी और पार्टी ने टीवीके का समर्थन नहीं किया था। बाद में CPI, CPI(M), VCK और IUML से विजय को समर्थन मिला। कांग्रेस के 5, CPI, CPI(M) के 2-2, VCK और IUML के भी 2-2 विधायक हैं। 13 मई को विजय को विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश राज्यपाल की तरफ से दिया गया है।
विजय के साथ पार्टी के 9 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसमें एन. आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. के.जी. अरुणराज, के.ए. सेनगोट्टैयन, पी. वेंकटरमणन, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टी.के. प्रभु सेल्वी एस. कीर्तन के नाम शामिल हैं। अभी इस मंत्रिमंडल में एक भी सहयोगी पार्टी के नेताओं ने मंत्री पद की शपथ नहीं ली है। शपथ लेने वाले सभी नेता TVK पार्टी के ही हैं। हालांकि आगे कैबिनेट विस्तार करने का ऑप्शन विजय के पास है।
Updated on:
10 May 2026 03:36 pm
Published on:
10 May 2026 03:05 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
