
नोएडा। लॉकडाउन के चलते लोग अपने घरों में ही हैं। इस दौरान वह सोशल मीडिया व टीवी के जरिए ही अपने समय बिता रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर कई तरह के ऐप्लिकेशन्स आए गए हैं जिनका इस्तेमाल कर लोग खुद को दूसर किरदारों से मिलाकर देखते हैं। साइबर एक्सपर्ट्स की मानें तो इस तरह के ऐप्लिकेशन आपकी जानकारी जुटा लेते हैं और इससे आपके साथ फ्रॉड होने का खतरा बना रहा है। जिसके चलते इनके इस्तेमाल से बचना चाहिए।
साइबर एक्सपर्ट के अनुसार लॉकडाउन के बाद शुरू हुआ रामायण का प्रसारण बहुत ही लोकप्रिय हो रहा है। इसलिए फन ऐप में हैकर रामायण के पात्र का कॉन्सेप्ट लेकर आए हैं। जिसके चलते सोशल मीडिया पर ऐप का लिंक दिया गया है। जिस पर लिखा है कि इस पर क्लिक करने से आप ये जान सकते हैं कि रामायण में आपका पात्र कौन सा है।
इसके अलावा, पांच साल बाद आपके पास कितनी दौलत होगी, आपकी मौत कैसे होगी आदि तरह से भी लोगों को अपने झांसे में फंसाते हैं। लोग लिंक पर क्लिक करते हैं और आगे अपनी लोकेशन, फ्रेंड लिस्ट, प्रिफरेंसेस आदि के साथ ही मोबाइल की फोटो गैलरी तक एक्सेस करने की अनुमति उस ऐप को दे देते हैं। हैकर यहीं से आपका पूरा डेटा चुराकर धोखाधड़ी या उसे बेचने का काम करते हैं।
साइबर सिक्युरिटी एक्सपर्ट उत्सव मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल इंजीनियरिंग एक तरह का साइबर अटैक है। इसमें फिसिंग व स्पियरिंग दोनों ही टारगेट सेट होते हैं। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर किसी भी फन ऐप पर बिल्कुल क्लिक न करें। इससे आपकी सभी निजी जानकारी चोरी हो रही है और आपके डेटा का गलत उपयोग हो सकता है।
Updated on:
14 Apr 2020 05:35 pm
Published on:
14 Apr 2020 05:28 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
