16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी की इस बहू ने WWE में चटाई विदेशी पहलवानों को धूल

कविता को दुनिया के लोग डब्ल्यूडब्ल्यूई में हार्ड केडी के नाम से जानते हैं। कविता को विश्वास है कि वह फाइनल में अपनी जगह जरूर बना लेंगी।

2 min read
Google source verification

image

Rajkumar Pal

Jul 15, 2017

hard kd

hard kd

नोएडा। यूपी के बागपत की बहू और हरियाणा की बेटी कविता दलाल ने अमेरिका के फ्लॉरिडा में 13 जुलाई की रात को डब्यूडब्लूई- माय यंग क्लासिक चैंपियनशिप में धमाल मचा दिया है। कविता ने अपनी फाइट में जोरदार परफॉर्मेंस दी है। कविता को दुनिया के लोग डब्ल्यूडब्ल्यूई में हार्ड केडी के नाम से जानते हैं। कविता को विश्वास है कि वह फाइनल में अपनी जगह जरूर बना लेंगी।

यहां गौर करने वाली बात ये है कि द ग्रेट खली और जिंद्र महाल के बाद कविता दलाल तीसरी और पहली भारतीय महिला पहलवान हैं। जो डब्ल्यूडब्ल्यूई में हिस्सा ले रही हैं। बता दें कि कविता दलाल अमेरिका के फ्लोरिडा मेंं चल रही वर्ल्‍ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) माई यंग क्लासिक इवेंट में विदेशी पहलवानों पर भारी पड़ रही हैं।

Image may contain: 1 person

वहीं कविता इस डब्ल्यूडब्ल्यूई के प्रथम चरण में कविता ने विदेशी पहलवानों को पटखनी दी है। कविता की इस जीत से हरियाणा और उत्तर प्रदेश में जश्न का माहौल है। वहीं कविता को भी विश्वास है कि वह फाइनल में अपनी जगह जरूर बना लेंगी। यह डब्ल्यूडब्ल्यू-माय यंग क्लासिक चैंपियनशिप का मुकाबले अप्रैल से ही दुबई में शुरू हुए थे। इन मुकाबलों को जीतकर कविता सेमीफाइनल में पहुंचीं। अब दो महीने बाद इसके फाइनल मुकाबले होंगे। ये फाइनल मुकाबले पूरे दुनिया में लाइव दिखाए जाएंगे।

Image may contain: 2 people, people smiling, people standing and basketball court

कब आयी चर्चा में

कविता दलाल तब चर्चा में जब उन्होंने द ग्रेट खली की जालंधर स्थित अकेडमी में नेशनल रेसलर बुलबुल को सलवार-कमीज में चित्त कर दिया था। नेशनल लेवल पर 9 साल तक वेटलिफ्टिंग में गोल्ड जीतने वाली कविता ने जालंधर स्थित खली की अकेडमी से ट्रेनिंग ली थी। वहीं कविता ने बतौर कॉन्स्टेबल एसएसबी में नौकरी ज्वाइन की है। कविता ने यूपी के बड़ौत के रहने वाले गौरव तोमर से शादी की।