
Teeja Pola 2021: छत्तीसगढ़ में आज तीजा-पोरा की धूम, CM हाउस बना महिलाओं का मायका, नांदिया बैला और शिवलिंग की होगी पूजा
Hartalika Teej 2021 9 September : हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2021) का व्रत हर साल सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखती हैं। यह व्रत भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को रखा जाता है। सनातन धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व है। हरतालिका तीज के दिन महिलाएं विधि विधान से निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं, कुछ स्थानों पर सुहागिनें फलाहार व्रत भी रखती हैं। हरतालिका तीज के दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती के साथ भगवान गणेश का पूजन करती हैं।
पंडित चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि हरितालिका तीज का व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य प्राप्त होता है। इसके साथ ही इस जो भी श्रद्धालु हरतालिका का व्रत रखता है, भगवान शिव और पार्वती उसकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। पंडित चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि इस साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया 9 सितंबर गुरुवार को है। इसी दिन महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत रख सकती हैं। पंडित चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2021 Date) में प्रात काल पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6.03 बजे से 8.33 बजे तक है। वहीं, प्रदोष काल पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6.33 बजे से 8.51 बजे तक है। उन्होंने बताया कि तृतीया तिथि 9 सितंबर को सुबह 2.33 बजे प्रारंभ होगी और 10 सितंबर को सुबह 12.18 बजे समाप्त होगी।
Hartalika teej significance
पंडित चंद्रशेखर शर्मा कहते हैं कि सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार हरतालिका तीज का व्रत रखने वाली सुहागिनों को अखंड सौभाग्य प्राप्त होता है। इसके साथ ही जो भी श्रद्धालु हरतालिका तीज का व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती के साथ भगवान गणेश का वंदन करता है, उसके जीवन में सदा सुख रहता है। उन्होंने बताया कि अविवाहित कन्याओं के लिए यह व्रत विशेष फल देने वाला है। हरतालिका तीज का व्रत रखने से घर में सुख समृद्धि आती है।
Published on:
27 Aug 2021 05:25 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
