2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभी-अभी: होमगार्ड सिपाही भर्ती में हुआ बड़ा बदलाव, प्रदेश सरकार ने की तैयारी, जल्द होगा ऐलान

UP Home Guard Recruitment: उत्तर प्रदेश में जल्द ही दस हजार से अधिक पदों पर होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया का ऐलान हो सकता है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वह भर्ती से जुड़ी किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए उत्तर प्रदेश होम गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।  

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Jyoti Singh

May 24, 2022

अभी-अभी: होमगार्ड सिपाही भर्ती में हुआ बड़ा बदलाव, प्रदेश सरकार ने की तैयारी, जल्द होगा ऐलान

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड सिपाही भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को प्रदेश सरकार ने बड़ी सौगात दी है। राज्य में जल्द ही दस हजार से अधिक पदों पर होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया का ऐलान हो सकता है। यानी कि अब हर साल 12 हजार पदों के लिए हामगार्ड की भर्ती की जाएगी। हालांकि इसका ऐलान कब होगा इसकी सूचना अभी जारी नहीं की गई है। लेकिन अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसी साल 2022 के आखिरी तक प्रदेश सरकार होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया का ऐलान कर देगी। ऐसे में होमगार्ड भर्ती से जुड़े नोटिफिकेशन के लिए आप समय समय पर यूपी होमगार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट homeguard.up.gov.in पर विज़िट कर सकते हैं। साथ ही इससे जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं। गौरतलब है कि वर्तमान में इनमें से करीब 34,000 पद खाली पड़े हैं।

महिलाओं को मिलेगा मौका

बता दें कि प्रदेश सरकार की तरफ से जारी होने वाली होमगार्ड सिपाही भर्ती में इस बार बड़ी संख्या में महिलाओं के लिए पदों को भरा जाएगा। हालांकि ये पहले भी बताया गया था कि इस भर्ती में 20 फीसदी पद महिला कैंडिडेट्स के लिए आरक्षित होंगे। दरअसल प्रदेश में होमगार्ड के कुल एक लाख 18 हजार 348 पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में इनमें से करीब 34,000 पद खाली पड़े हैं। वहीं आने वाले चार वर्षों में करीब 15,700 होम गार्ड अपने पदों से रिटायर भी हो जाएंगे। जिसे देखते हुए रिक्त सीटों को भरने के लिए आवेदन मांगे जाएंगे।

ये भी पढ़ें: बेरोजगारों के लिए बड़ी खबर, अब हर साल होगी 12000 होमगार्डों की भर्ती, साथ ही मिलेंगी ये सुविधाएं

गैर जिले में नियुक्ति पर अतिरिक्त भत्ता

उत्तर प्रदेश होम गार्ड विभाग की ओर से गैर जिलों में नियुक्त होने वाले जवानों को अब 150 रुपये अतिरिक्त भत्ता देने का भी प्रस्ताव रखा गया है। इससे पहले उन्हें मात्र 30 रुपये भत्ता दिया जाता था। इसके अलावा एक दिन का साप्ताहिक अवकाश और महिला जवानों के लिए मैटरनिटी लीव लागू करने का प्रस्ताव भी रखा गया है।

ये भी पढ़ें: अखिलेश से नाराजगी के बीच शिवपाल-आजम की सीक्रेट मीटिंग, जाने क्या है आखिर माजरा

जानें कब होगी भर्ती प्रक्रिया

प्रदेश में होमगार्ड के हजारों पदों पर भर्ती को लेकर फिलहाल अभी कोई आधिकारिक सूचना सरकार ने जारी नहीं की है। लेकिन माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही इसकी घोषणा कर सकती है। इसलिए जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वह भर्ती से जुड़ी किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए उत्तर प्रदेश होम गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट homeguard.up.gov.in पर नजर बना कर रखें।

Story Loader