2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश से नाराजगी के बीच शिवपाल-आजम की सीक्रेट मीटिंग, जाने क्या है आखिर माजरा

Shivpal-Azam meet: शिवपाल यादव सोमवार को आजम खान के सरकारी आवास पहुंचे थे, जहां दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक चर्चा हुई। माना जा रहा है कि आजम व शिवपाल ने राज्यसभा चुनाव से लेकर मौजूदा सत्र पर चर्चा की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 24 May 2022, 1:01 PM IST

अखिलेश से नाराजगी के बीच शिवपाल-आजम की सीक्रेट मीटिंग, जाने क्या है आखिर माजरा

उत्तर प्रदेश के वरिष्ठतम विधायक समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य आजम खान (Azam Khan) जेल से आने के बाद लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में जिस तरह से उन्होंने सपा विधानमंडल की बैठक से किनारा किया इससे साफ जाहिर है, कि उनके और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। हालांकि आजम खान को शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) का पूरा सर्मथन मिल रहा है। शिवपाल ने कहा था कि आजम को जेल से निकलवाने के लिए सपा ने पूरा प्रयास नहीं किया। इसी कड़ी में सोमवार की शाम को शिवपाल सिंह यादव व आजम खान की गोपनीय बैठक हुई। दरअसल शिवपाल, आजम खान के सरकारी आवास पहुंचे थे, जहां दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक चर्चा हुई। माना जा रहा है कि आजम व शिवपाल ने राज्यसभा चुनाव से लेकर मौजूदा सत्र पर चर्चा की है। गौरतलब है कि बजट सत्र की शुरुआत भी सोमवार से हो गई है।

आजम खान ने पुत्र सहित ली शपथ

बता दें कि 26 महीने के बाद जेल से रिहा हुए सपा विधायक आजम खान और उनके विधायक पुत्र अब्दुल्ला आजम ने सोमवार को विधानसभा सदस्य की शपथ ली। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दोनों पिता व पुत्र को शपथ दिलाई। हालांकि शपथ लेने के तुरंत बाद आजम लौट गए, वे राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सदन में मौजूद नहीं रहे। जबकि उनके बेटे अब्दुल्ला सदन में मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: ताजमहल में शौचालय के पास देवताओं के चित्र देखकर संत मत्स्येंद्र गोस्वामी ने दी चेतावनी, तुरंत हटाएं वरना...

अखिलेश और अब्दुल्ला आजम के बीच हुई बातचीत

बता दें, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खान के बेटे स्वार विधायक अब्दुल्ला आजम के बीच सोमवार को करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। जिसके बाद अखिलेश यादव कार्यालय से चले गए। वहीं सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें अपने पास बुलाया फिर दोनों विधान मंडल में मौजूद पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां दोनों करीब 20 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत किए।

ये भी पढ़ें: UP में राज्यसभा की 11 सीटों के लिए नामांकन आज से, किसको मिलेंगी कितनी सीटें, चर्चा शुरू

आजम खान ने नाराजगी से किया इनकार

उधर, विधानसभा में प्रवेश करते समय आजम खान ने सपा अध्यक्ष से किसी तरह की नाराजगी होने से इनकार किया। हालांकि मुलायम सिंह यादव से बातचीत होने के सवाल पर उन्होंने सधे अंदाज में तंज कसा। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि उनके पास हमारा फोन नंबर न हो। आजम खान ने दोपहर बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की चर्चा थी, लेकिन वह बिना मिले लौट गए। आजम के नजदीकी लोगों का कहना है कि उनकी सेहत ठीक नहीं थी।