
मिठाई ज्यादा चमकदार दिखे तो उसको नहीं खरीदना चाहिए।

ज्यादा चटख व गहरे रंग दिखें तो मिलावट का खतरा ज्यादा होता है।

मिठाई पर लगी परत को हाथ से मसलें। चांदी की होगी तो घुल जाएगी, एल्यूमीनियम की होने पर उसकी गोली बन जाएगी।

खोए से बनी मिठाई या पनीर पर आयोडीन की 5-7 बूंदें डालें। अगर उनका रंग नीला हो जाए तो उनमें मिलावट है। अगर ऐसा नहीं होता है तो वे शुद्ध हैं।