5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आपके Aadhar Card का कब और किसने किया गया इस्तेमाल, ऐसे कर सकते हैं पता

Aadhar Card का इस्तेमाल लोग फोन की सिम लेने से लेकर Bank Account खुलवाने तक करते हैं।

2 min read
Google source verification
aadhar card

आधार कार्ड का अभी तक कहां-कहां हुआ है इस्तेमाल, ऐसे लगाएं पता

नोएडा। आधार कार्ड वर्तमान में देश के करीब 90 फीसदी लोगों के पास हैं। जिनका इस्तेमाल वह अलग-अलग कामों के लिए करते हैं। वहीं सरकार ने भी ज्यादातर कार्यों में Aadhar card अनिवार्य कर दिया है। जिसके चलते यह लोगों के डॉक्यूमेंट्स का अहम हिस्सा हो गया है। इसी के साथ नोएडावासियों ने भी लंबी-लंबी कतारों में लग कर अपने आधार कार्ड बनवा चुके हैं। वहीं जिन लोगों का अभी भी आधार कार्ड नहीं बना है वह नजदीकी Bank या Post Office में जाकर आधार कार्ड बनवा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : अगर दुकानदार ने की आपसे ठगी तो यहां करें फोन, मिल सकता है लाखों का हर्जाना

कई बार खबरें आती रहती हैं कि आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल कर लिया गया। जिसके चलते अक्सर लोगों में यह भय बना रहता है कि कहीं उनका आधार कार्ड न गलत जगह इस्तेमाल हो जाए। ऐसा ही एक मामला किसी ने छिपा नहीं है जब ट्राई (भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण) के चेयरमैन ने अपना 12 अंकों वाले आधार नंबर ट्विट कर दिया था। इसके बाद से लोगों को और भी चिंता सताने लगी है कि कहीं उनके आधार नंबर का कहीं गलत इस्तेमाल न हो जाए।

यह भी पढ़ें : टिकट के बिना कर रहे हैं सफर तो घबराए नहीं, बस करें ये काम तो टीटीई भी नहीं करेगा जुर्माना

अब अगर आपको पता लगे कि आप यह जान सकते हैं कि आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल कहां हुआ है तो। चौंक गए न, दरअसल, ऐसा मुमकिन है। आज इंडियन साइबर आर्मी संस्थान के संचालक किस्ले चौधरी के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप पता लगा सकते हैं कि कहां आपका आधार कार्ड इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ ही अगर आपका आधार कहीं पर गलत इस्तेमाल किया जा रहा है तो आप अपनी बायोमेट्रिक जानकारी को ब्लॉक भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : वसीयत बनवाने से पहले जान लें ये महत्वपूर्ण बात, जिंदगी भर नहीं होगी समस्या

कैसें करें लगाए पता

- आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल कहां हुआ है, यह पता करने के लिए आपको यूआईडीएआई (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा।

- यहां आने पर आधार सर्विस टैब पर क्लिक करें।

- इसके बाद आपको आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री दिखाई देगी।

- यहां आपको अपना 12 अंकों वाला आधार नंबर दर्ज पड़ेगा। जिसके बाद एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आएगा और सिक्योरिटी कोड या कैप्चा दर्ज करना पड़ेगा।

- ऐसा करने के बाद आपको ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री के लिए कई विकल्प जैसे बॉयोमैट्रिक्स, डेमोग्राफिक्स, ओटीपी, डेमोग्राफिक और बॉयोमैट्रिक, बॉयोमैट्रिक और ओटीपी एवं डेमोग्राफिक ओटीपी मिलेंगे। इनमें से किसी भी एक ऑप्शन को चुनें। यदि आप उक्त सभी की जानकारी का पता लगाना चाहते हैं तो सभी को सलेक्ट करें।

- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड फोन नंबर पर ओटीपी सेंड होगा। उस ओटीपी को दर्ज कर सबमिट का बटन दबाएं।

- सबमिट करने के बाद आपके सामने सभी जानकारी खुल जाएगी कि आपका आधार कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है।

ऐसे लॉक या अनलॉक करें आधार की बायोमेट्रिक जानकारी

- आधार कार्ड की बॉयोमैट्रिक जानकारी के लिए resident.uidai.gov.in/biometric-lock पर जाएं।

- इसके बाद यहां अपना 12 अंकों वाला आधार नंबर दर्ज करें।

- रजिस्टर्ड फोन नंबर पर आए हुए ओटीपी को दर्ज करें और आधार कार्ड को लॉक कर दें। वहीं अगर आपका आधार पहले से ही लॉक है तो यहीं से आप उसे अनलॉक भी कर सकते हैं।