26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात में पत्नी की हत्या कर बेड में छिपाया था शव, सुबह पेड़ पर लटक कर पति ने खुद भी दी जान

मोबाइल पर बात करने को लेकर पत्नी पर शक करता था पति

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Nitin Sharma

Jan 05, 2018

murder

नोएडा।नोएडा के सेक्टर-93 में रात में पत्नी की हत्या कर बेड में शव छिपाने के बाद अगले दिन सुबह आरोपी पति ने सेक्टर-132 स्थित एक पेड़ से लटकर जान दे दी। इसका पता शुक्रवार सुबह महिला का शव मिलने के तीन घंटे बाद लगा। यहां फेज टू कोतवाली पुलिस को पति की तलाश करने पर पेड़ से शव लटका मिला। पुलिस ने पत्नी आैर पति के शव को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।

पिता को सुबह बेटी के घर में बेड के अंदर पड़ा मिला था शव

सेक्टर-93 के एस के-2 निवासी जगदीश ने तीन साल पहले अपनी 24 वर्षीय बेटी पिंकी की शादी बुलंदशहर निवासी रविंद्र से की थी। रविंद्र यहां ग्रेटर नोएडा के शादरा अस्पताल में इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। दोनों पति पत्नी यहां जगदीश के पड़ोस में ही रहते थे। जगदीश ने बताया कि उनकी बेटी पिंकी गुरुवार शाम को ही उनके पास गर्इ थी। इसके बाद वह घर लौट आर्इ। इस दौरान उसने अपने पति से अनबन की बात बतार्इ थी। जब उन्होंने शुक्रवार सुबह बेटी के फोन पर काॅल किया, तो नंबर बंद मिला। शक होने पर जगदीश सुबह करीब नौ बजे उसके घर पहुंचे, तो बाहर से ताला लगा मिला। इस पर उन्होंने ताला तुड़वाकर देखा तो उनकी बेटी का शव बेड के अंदर पड़ा मिला। पिंकी के नाक से खून निकलने के साथ ही गर्दन पर चोट के निशान थे। जगदीश ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस आैर परिवार दी।

दामाद को हत्यारा ठहराते हुए पुलिस से की शिकायत, तलाश करने पर लटका मिला उसका शव

बेटी का उसके घर में शव मिलने के बाद जगदीश ने उसकी हत्या का आरोप अपने दामाद रविंद्र को ठहराया। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दामाद दहेज के लिए बेटी को परेशान करता था। जिसके चलते उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने भी क्राइम सीन को देखते हुए रविंद्र को आरोपी मानते हुए उसके खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। इस पर तीन घंटे बाद करीब 12 बजे रविंद्र का शव सेक्टर-132 में पेड़ से लटका मिला। रविंद्र के अपने ही पजामें से गले में फंदा लगा हुआ था।

मोबाइल पर बात करना बना हत्या की वजह

पुलिस अधिकारियों के अनुसार रविंद्र आैर उसकी पत्नी में पिछले काफी दिनों से मोबाइल पर बात करने को लेकर अनबन चल रही थी। पिंकी के मोबाइल पर बात करने को लेकर रविंद्र उस पर शक करता था।इसके साथ ही वह उसके मोबाइल पर बात करने पर रोक टोक करता था। आशंका जतार्इ जा रही है कि इसी को लेकर शुक्रवार रात में दोनों के बीच झगड़ा हुआ होगा। जिसमें रविंद्र ने पिंकी की गला दबाकर हत्या कर उसका शव बेड में डाल दिया। इसके बाद वह घर का ताला लगाकर सेक्टर-132 में खाली जगह पर पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी।