
बंद कमरे में पति कर रहा था पत्नी के साथ ऐसा काम, देखते रहे मासूम और चली गई महिला की जान
नोएडा. फेज-3 कोतवाली एरिया के छिजारसी गांव में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद में आरोपी मौके पर अपने दो मासूम बच्चों को रोते—बिलखते हुए छोड़कर फरार हो गए। उसे बच्चों पर जरा भी दया नहीं आई। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो सन्न रह गए। कमरे में फर्श पर शव पड़ा हुआ था और खून बह रहा था। पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से इटावा निवासी विष्णु अपने 2 बच्चों के साथ में छिजारसी कॉलोनी में रहता है। इसकी पत्नी राजेंद्री (30) एक निजी कंपनी में सफाई कर्मचारी थी, जबकि विष्णु सेक्टर-63 स्थित एक अलग कंपनी में सफाई कर्मचारी है। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। बताया गया कि रविवार देर रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। पहले काफी देर तक दोनों के बीच में झगड़ा हुआ था। बाद में सोमवार सुबह कमरे से बच्चों के तेज-तेज रोने की आवाज आने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ इक्टठा हो गई। कमरे में मृतका का शव पड़ा हुआ था और से लिपटकर बच्चे रो रहे थे। मृतका के एक डेढ़ साल का बेटा और ढाई साल की बेटी है।
कोतवाली फेज-3 प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के गले में चोटों के निशान है। मामले की जांच की जा रही है। मृतका के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
Published on:
19 Dec 2018 02:57 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
