
नोएडा। गोल्डन टिप्स चाय कंपनी के जनरल मैनेजर ने शुक्रवार (Friday) सुबह दिल्ली (Delhi) के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन (Jawaharlal Nehru Stadium Metro Station) पर आत्महत्या कर ली थी। पति की मौत से आहत उनकी पत्नी ने शाम को अपनी 5 वर्षीय बेटी के साथ फ्लैट में पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मां-बेटी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मेट्रो के आगे कूदा युवक
दिल्ली स्थित कंपनी में जनरल मैनेजर के पद पर तैनात 33 वर्षीय भरत जे ने मेट्रो (Metro) के आगे कूदकर सुसाइड किया था। जबकि उनकी पत्नी शिवरंजनी और पांच साल की बेटी जयश्रीता ने नोएडा (Noida) के जेपी पवेलियन कोर्ट में आत्महत्या की। पूरे परिवार ने एक दिन में सुसाइड कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार, भरत जे अपनी पत्नी और बेटी के साथ सितंबर 2019 में भारत (India) शिफ्ट हुए थे। वे अपनी पत्नी, 5 साल की बेटी और 30 साल के छोटे भाई कार्तिक के साथ सेक्टर 128 स्थित जेपी पवेलियन कोर्ट में रहते थे। वह टॉवर नंबर 8 के फ्लैट नंबर 701 में रह रहे थे।
फ्लैट में पंखे से लटके मां-बेटी
डीएसपी श्वेताभ पांडे का कहना है कि शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे भरत अपने ऑफिस से निकलकर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन नई दिल्ली पहुंचे। वहां उन्होंने मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। दिल्ली पुलिस उनके शव को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गई। घटना की सूचना मिलने के बाद उनके भाई कार्तिक और उनकी पत्नी शिवरंजनी अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल से लौटने के बाद शाम करीब 7:30 बजे शिवरंजनी ने अपनी बेटी के साथ फ्लैट में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
परिवार में नहीं था कोई तनाव
भरत जे की पत्नी हाउस वाइप थी, जबकि उनकी बेटी जयश्रीता प्रोमिथियस स्कूल सेक्टर-128 में केजी की स्टूडेंट थी। भरत का भाई कार्तिक नई दिल्ली में पायलट कोर्स में एडमिशन लेकर कोचिंग ले रहा था। थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में परिवार में किसी प्रकार के तनाव होने की बात सामने नहीं आई है।
Updated on:
14 Dec 2019 09:22 am
Published on:
14 Dec 2019 09:15 am

बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
