नोएडा। अगर आप भी दुपहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। दरअसल, शहर में बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों पर एआरटीओ की सख्ती के बीच आम लोग सस्ते हेलमेट के पीछे भाग रहे हैं, जो किसी भी दुर्घटना में सिर को नहीं बचा सकता है। जिसके चलते अब जिले का एआरटीओ विभाग लोगों को सही हेलमेट का इस्तेमाल करने के लिए जागरुक करने जा रहा है।