3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदमाशों की आई शामत, यूपी और दिल्ली पुलिस ने मिलकर एक लाख के ईनामी को दबोचा

दिल्ली पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार तो यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 13 Jun 2018, 9:51 AM IST

noida

बदमाशों की आई शामत, यूपी और दिल्ली पुलिस ने मिलकर एक लाख के ईनामी को दबोचा

नोएडा। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए दिल्ली और यूपी पुलिस ने पिछले महीने संयुक्त बैठक कर हाथ मिलाया था, उसका असर आज नोएडा के कोतवाली बिसरख में देखने को मिला जब दोनों राज्यों की पुलिस ने सयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक लाख के ईनामी बदमाश को दबोचने में सफल रही। लूट के मामले में वांछित इनामी बदमाश कृष्ण पाल को ग्रेटर नोएडा के बिसरख इलाके के निकट एंकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया। इनामी बदमाश कृष्ण पाल के दोनों पैर में गोली लगी है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें : ईद से पहले मस्जिद में खूनी संघर्ष, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और हुई फायरिंग

दरअसल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक लाख के इनामी बदमाश कृष्ण पाल की लोकेशन मिली। जिसके बाद उन्होंने उसका पीछा करना शुरू किया। लेकिन कृष्णपाल पुलिस को चकमा देकर नोएडा इलाके में घुस गया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की सूचना पर थाना बिसरख पुलिस खेड़ा चोगानपुर के पास पैरामाउन्ट बिल्डिंग के पास उसे घेर लिया। इस बीच दिल्ली पुलिस की टीम भी पहुंच गई। अपने को घिरा देख बदमाश कृष्ण पाल ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लागने से कृष्ण पाल घायल हो गया और पुलिस ने उसे धर दबोचा। कृष्ण पाल पर दिल्ली एनसीआर में लगभग दो दर्जन से अधिक संगीन अपराध की घटनाओं को अंजाम दिया है।

ये भी पढ़ें : शहजादा “सलीम” ने आखिर ऐसा क्या किया था कि 34 साल बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी अजयपाल शर्मा ने बताया कि उसके पास से एक वैगनआर कार,एक पिस्टल 32 बोर,पांच जिन्दा व पांच खोखा कारतूस ,एक पिस्टल 303 बोर, छह जिन्दा व एक खोखा कारतूस बरामद किया है। कृष्णपाल पर 22 मुकदमे हत्या, लूट के दर्ज़ है। नवचन्दी दोहरे हत्याकांड और गाजीपुर में 18 लाख की लूट में पुलिस को उसकी लम्बे समय से तलाश थी।

ये भी पढ़ें : पत्नी की गला घोट कर की हत्या, लेकिन हुआ कुछ ऐसा की आरोपी पति ने भी तोड़ा दम