2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के इस गाने को बार-बार देख रहे हैं फैंस, वीडियो वायरल

एक्ट्रेस काजल राघवानी ने अपनी अदा से कहा कि ‘ओठ के लाली बह जाता हो' पूरी महफिल गूंज उठी। तो वहीं एक्टर खेसारी लाल यादव ने भी नहले पे दहला मारते हुए कहा कि कूलर कुर्ती में लगा ल' जिसके बाद से तहलका मच गया।

2 min read
Google source verification
khesari_lal_yadav_and_kajal_raghwani.jpg

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस काजल राघवानी के एक गाने को उनके फैंस इन दिनों खूब देख रहे हैं। इस गाने ने यू-ट्यूब पर धमाल मचा दिया है। अभी तक इस वीडियो को 27 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने के शुरूआत में ही एक्ट्रेस ने समा बांध दिया है, जिसकी वजह से इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने किया बड़ा खुलासा, इंडस्ट्री की 'गंदी सच्‍चाई' जान हो जाएंगे हैरान

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस काजल राघवानी का गाना ‘कूलर कुर्ती में लगा ल’ को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। दोनों की केमेस्ट्री ने तहलका मचा दिया है। इस गाने में जैसे ही एक्ट्रेस काजल राघवानी ने अपनी अदा से कहा कि ‘ओठ के लाली बह जाता हो' पूरी महफिल गूंज उठी। तो वहीं एक्टर खेसारी लाल यादव ने भी नहले पे दहला मारते हुए कहा कि कूलर कुर्ती में लगा ल' जिसके बाद से तहलका मच गया।

बता दें कि खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के इस गाने को लगभग 27 करोड़ 91 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वहीं इस गाने को 603 K ले ज्यादा के लाइक्स और कमेंट्स आ चुके है। इस गाने को स्व.श्याम देहाती ने लिखा था, जबकि संगीत रजनीश मिश्रा ने दिया था। खेसारी के साथ प्रियंका सिंह ने इस गाने में अपनी आवाज दी थी, जिसे यशी फिल्म्स भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।

यह भी पढ़ें : भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने दिया कातिलाना अंदाज में पोज,डीप नेक में बोल्ड और हॉट दिख रही हैं एक्ट्रेस

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर और एक्ट्रेस की जोड़ी को लेकर चर्चा होती रहती है। दिनेश लाल यादव ऊर्फ निरहुआ-आम्रपाली दुबे, पवन सिंह-अक्षरा सिंह, खेसारी लाल यादव-काजल राघवानी, रवि किशन-रानी चटर्जी की जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि कुछ जोड़ी विवाद के बाद टूट गई, लेकिन इस जोड़ी के गानों को आज भी फैंस खूब देखते हैं।

Story Loader