
Top Bhojpuri Holi Songs : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) के गानों के बिना होली की पार्टी अधूरी है। खेसारी लाल यादव के कई ऐसे गाने हैं, जाे आपकी होली की पार्टी का मजा दोगुना करने के लिए काफी हैंं। लेकिन, इन दिनों खेसारी का एक म्यूजिक वीडियो काफी सुर्खियों में हैै। इस गाने में खेसारी लाल यादव भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal raghwani) के साथ बेडरूम में सिजलिंग रोमांस करते नजर आ रहे हैं। यूट्यूब पर उनका भोजपुरी गाना आव रानी कोरा में... वायरल हो गया है। होली के त्योहार के से पहले रिलीज किया गया ये भोजपुरी गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। भोजपुरी भाषी लोगों के बीच खेसारी का ये म्यूजिक वीडियो की काफी चर्चा में हैै।
बता दें कि आपने इससे पहले खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का बेडरूम रोमांस नहीं देखा होगा। खेसारी और काजल का ये सुपरहिट गाना आव रानी कोरा में (Aawa Rani Kora Me) खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि ये गाना भोजपुरी फिल्म दीवानापन का है। इसमें खेसारी लाल और काजल का रोमांस दिखाया है। गाने का म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है तो लिरिक्स आजाद सिंह ने दिए हैं। रोमांटिक माहौल पर फिल्माए इस गाने में खेसारी की एक्टिंग लाजवाब है तो काजल ने भी अपनी अदाओं से खूब रिझाया है।
होली पर जरूर बजाएं खेसारी के गाने
होली से पहले भोजपुरी गाने वायरल होने शुरू हो जाते हैं। लेकिन, खेसारी लाल यादव के होली के गाने सबकी जुबां पर चढ़े हुए हैं। ये खेसारी की लोकप्रियता ही है, जो उनकी फिल्म या म्यूजिक वीडियो रिलीज होते ही वायरल हो जाता है। अगर आप भी होली की पार्टी में डीजे लगवा रहे हैं तो खेसारी के गाने प्ले लिस्ट मेे जरूर शामिल करें। इनसे आपका मूड एकदम फ्रेश हो जाएगा और आप मस्ती में झूमने लगेंगे।
खेसारी के ये गाने भी किए जा रहे पसंद
होली पर खेसारी लाल के सुरों से सजा नया गाना पिचकारी का धार बड़ी तेज़ है... भी वायरल हो रहा है। इसके साथ ही उनका दीदी का देवर आंख मारे...भी खूब पसंद किया जा रहा है। इनके अलावा खेसारी कई गाने हैं, जिन्हें लोग होली के मौके पर बजाने वाले हैं।
Updated on:
17 Mar 2022 12:43 pm
Published on:
17 Mar 2022 12:41 pm

बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
